बड़ी खबर : भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी ने बहन के फार्महाउस में की आत्महत्या! सुसाइड नोट में लिखा - “मैं दोषी नहीं हूं”

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

भारतमाला परियोजना फर्जीवाड़े में निलंबित किए गए पटवारी सुरेश मिश्रा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। उनकी लाश बहन के फार्महाउस में फंदे से लटकी मिली है। यह फार्महाउस जोकी गांव, सकरी थाना क्षेत्र में स्थित है।

भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी सुरेश मिश्रा ने फार्महाउस में की आत्महत्या - बिलासपुर न्यूज़

बताया जा रहा है कि सुरेश मिश्रा को कुछ दिन पहले ही निलंबित किया गया था। 30 जून को वे सेवानिवृत्त होने वाले थे। रिटायरमेंट से ठीक पहले उन्होंने यह कदम उठाया, जिससे परिजन और जानने वाले स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सुरेश मिश्रा बीते कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। वे अक्सर अपनी बहन सरस्वती दुबे के फार्महाउस जाया करते थे।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।

क्या था पूरा मामला?
सुरेश मिश्रा का नाम भारतमाला परियोजना के तहत बिलासपुर-उरगा राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण फर्जीवाड़े में सामने आया था। जांच में उन पर फर्जी दस्तावेजों से जुड़ा आरोप लगा और इसके चलते उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

फार्महाउस से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है– “मैं दोषी नहीं हूं”। इसके साथ ही उन्होंने बड़े अधिकारियों पर षड्यंत्र कर फंसाने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में दावा किया गया है कि उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है।

SP ने कही ये बात
मामले पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि पटवारी की आत्महत्या की सूचना मिली है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। उसमें जो तथ्य लिखे गए हैं, उन्हें ध्यान से परखा जाएगा और फिर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े एक बार फिर शर्मसार कोलकाता! लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, पूर्व छात्र और दो कर्मचारी गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - रायपुर में 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या: खेत में खून से लथपथ मिली लाश, चाकू और पत्थर से किया वार..

यह भी पढ़े - डोंगरगढ़ के बाबा का गोवा कनेक्शन: विदेशी लड़कियों, गांजा और सेक्स टॉयज से भरा फॉर्म हाउस, वायरल VIDEO से खुला राज

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर! कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की चेतावनी, 30 जिलों में यलो अलर्ट, अगले 6 दिन भारी बारिश की चेतावनी!

यह भी पढ़े - 50 रूपये रोज बचाइए और बुढ़ापे में पाइए 35 लाख! पोस्ट ऑफिस की स्कीम बनी लोगो की पसंद..

यह भी पढ़े सोनम से भी खतरनाक निकली मां-बेटी की जोड़ी! एक प्रेमी, दो आशिकाएं और दूल्हे की खौफनाक हत्या..

यह भी पढ़े - जन्मदिन पर थी केक पार्टी की तैयारी...लेकिन लौट आई लाश! बिलासपुर में छात्रा को स्कॉर्पियो ने कुचला

यह भी पढ़े - रायपुर के मेकाहारा में शर्मनाक हरकत! सो रही महिला के ब्लाउज से मोबाइल-पर्स चुराया गार्ड ने, पूरी वारदात CCTV में कैद


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK