भिलाई में फिर पकड़े गए दो बांग्लादेशी घुसपैठिए, फर्जी दस्तावेजों के सहारे 12 साल से अवैध रूप से रह रहे थे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई में फिर एक बार विदेशी घुसपैठ का पर्दाफाश, STF की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बार फिर दो बांग्लादेशी घुसपैठियों को STF ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कई सालों से फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रहे थे।

भिलाई में STF की कार्रवाई, दो बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार – स्थानीय पुलिस की बड़ी कामयाबी

📌 कैम्प-02 से मिली थी संदिग्धों की खबर

STF को सूचना मिली कि कैम्प-02 के अमन लकड़ी टाल इलाके में एक किराए के मकान में संदिग्ध विदेशी नागरिक रह रहे हैं। जानकारी मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन

📂 फर्जी पहचान से रह रहा था अब्दुल रौब हुसैन

जांच में सामने आया कि आरोपी मोहम्मद अब्दुल रौब हुसैन खुद को मोहम्मद अली शेख बता रहा था और पश्चिम बंगाल का निवासी बनकर रह रहा था। असल में वह बांग्लादेश के जेस्सोर जिले का रहने वाला है और 2012 में अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुआ था।

उसने आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID और बैंक पासबुक जैसे कई फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। वह पिछले कुछ महीनों से भिलाई के कैम्प-02 में रह रहा था। उसके मोबाइल से बांग्लादेशी पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य पहचान दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं।

📲 बांग्लादेश में रिश्तेदारों से करता था संपर्क
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लगातार बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिजनों से संपर्क में था।

👤 साथी खातून भी बांग्लादेश की ही रहने वाली
दूसरी आरोपी साथी खातून, जो खुद को दक्षिण 24 परगना की निवासी बता रही थी, असल में जेस्सोर (बांग्लादेश) की ही रहने वाली है। वह 2014 में भारत में अवैध रूप से घुसी और अपने मामा अब्दुल रौब के जरिए फर्जी दस्तावेज बनवाकर यहां रह रही थी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

वह पिछले 7-8 महीनों से भिलाई कैम्प-02 में रह रही थी। उसके पास से भी बांग्लादेशी दस्तावेज और बैंक से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं।

📜 कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नवीन संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(4), 319(2), 336(3), 3(5), 61, विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14, भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12, और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3 के तहत थाना छावनी में मामला दर्ज किया गया है।

👥 फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर भी शिकंजा
पुलिस अब उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने इन घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराए और उन्हें संरक्षण दिया।

🚨 दुर्ग में तेज़ हुआ घुसपैठियों के खिलाफ अभियान
छत्तीसगढ़ पुलिस ने अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए STF का गठन किया है। दुर्ग जिले में अब तक 7 से अधिक अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा जा चुका है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK