भिलाई : पत्नी को दवा देने में देरी पर मेडिकल स्टोर पर दबंगई! शख्स ने मेडिकल स्टाफ से की मारपीट, बोला- मैं वकील ,विधायक मेरा पड़ोसी, कुछ नहीं बिगाड़ सकते..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में !

दवा देने में देरी हुई तो युवक ने की मारपीट, बोला- विधायक का पड़ोसी हूं, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते

भिलाई मेडिकल स्टोर मारपीट का CCTV VIDEO वायरल – वकील और विधायक पड़ोसी होने की धमकी देता युवक
भिलाई शहर एक बार फिर से दबंगई के वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में है। धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार रात उस वक्त हंगामा हो गया जब एक युवक ने दवा देने में देरी से नाराज़ होकर स्टाफ की बेरहमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना सुपेला इलाके के लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल परिसर में संचालित मेडिकल स्टोर की है। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे एक महिला दवा लेने आई थी। भीड़ ज्यादा होने से दवा देने में कुछ मिनट की देरी हुई, जो उस महिला को नागवार गुज़री।

महिला ने खुद को बीपी और शुगर की मरीज़ बताकर जल्दी दवा देने की ज़िद की और स्टाफ से बहस शुरू कर दी। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने तुरंत अपने पति को फोन कर बुला लिया।

थोड़ी ही देर में युवक कार से स्टोर पर पहुंचा और आते ही हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल स्टाफ के मुताबिक युवक ने खुद को वकील बताया और धमकाते हुए कहा कि वह विधायक का पड़ोसी है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

विज्ञापन

स्टोर में घुसते ही युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी। केबिन को धक्का देकर पेटीएम मशीन छीनी और उसे ज़मीन पर पटक दिया। एक कर्मचारी का गला दबाया और स्टोर के भीतर और बाहर खींचकर जमकर मारपीट की।

पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मेडिकल स्टाफ के अनुसार, आरोपी लगातार धमकियां दे रहा था और कह रहा था - “जिससे शिकायत करनी है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा।”

डरे-सहमे मेडिकल कर्मचारियों ने थोड़ी देर बाद पुलिस को सूचना दी। सुपेला पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - दुर्ग में दिल दहला देने वाली वारदात: कुओं से मिली महिला और बच्चे की लाश, हाथ-पैर बंधे मिले शव..

यह भी पढ़े - मरे हुए दोस्त की गर्लफ्रेंड से दरिंदगी: ब्लैकमेल कर 3 साल तक किया दुष्कर्म, फोटो से करता था छेड़छाड़..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK