कोहका, भिलाई निवासी ज्ञान प्रकाश साहू प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और 'माइंड एंड मेमोरी' नाम से एक कंपनी भी चलाते हैं। साल 2019 में कंपनी के प्रमोशन के दौरान उनकी मुलाकात चार लोगों से हुई, जिन्होंने खुद को "रोबो टेडर्स एफएस लिमिटेड" और "इंफिनॉक्स कैपिटल" नाम की कंपनियों का प्रतिनिधि बताया।
विज्ञापन
ज्ञान साहू इस झांसे में आ गए और धीरे-धीरे 2019 से 2022 के बीच अपनी मेहनत की कमाई से 1 करोड़ 30 लाख रुपए इन फर्जी कंपनियों में इन्वेस्ट कर दिए। शुरुआती दौर में कुछ मुनाफा मिला, जिससे उनका भरोसा और गहराया, लेकिन बाद में जब पैसा डबल नहीं हुआ और संपर्क टूट गया, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🔹 घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और साहू ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई।
🔹 इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
वैशाली नगर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
📣 अगर आपके पास भी कोई इस तरह का ऑफर लेकर आता है, तो सतर्क रहें और किसी भी निवेश से पहले जांच जरूर करें। ऐसी और जरूरी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े - मोबाइल कवर में 10 का नोट बना सकता है बम! जरा सी लापरवाही से फट सकता है फोन..
यह भी पढ़े - आपके किराएदार या नौकर ने फर्जी आधार नंबर तो नहीं दिया? ऐसे करें फ्री में वेरिफिकेशन
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



