बिलासपुर में पत्नी की तवा से पीट-पीटकर हत्या, बच्ची की छट्ठी को लेकर हुआ था झगड़ा, 2 माह की बच्ची से पिता ने छीन ली ममता का साया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बिलासपुर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने मामूली विवाद में गुस्से में आकर पत्नी को तवे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला सकरी थाना क्षेत्र के बहतराई इलाके का है। घटना के बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

BILASPUR MURDER CASE: पति ने तवा से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गौरीशंकर साहू (27) और उसकी पत्नी रत्ना साहू (25) के बीच 2 महीने की बच्ची की छट्ठी मनाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पति ने तवे से किए ताबड़तोड़ वार

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान गुस्से में आकर गौरीशंकर ने पास में रखा तवा उठाकर पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। रत्ना खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन आरोपी ने हमले जारी रखे।

घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और डायल 112 पर भी फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि पूरे घर में खून फैला हुआ था।

तवा भी पुलिस ने किया बरामद
घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य खेतों में काम करने गए थे। पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी सूचना दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उनकी मौजूदगी में पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इस बीच हत्या में इस्तेमाल किया गया तवा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही टीआई प्रदीप आर्य एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर पहुंचने पर महिला का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


यह  भी पढ़े मोबाइल कवर में 10 का नोट बना सकता है बम! जरा सी लापरवाही से फट सकता है फोन..

यह भी पढ़े - आपके किराएदार या नौकर ने फर्जी आधार नंबर तो नहीं दिया? ऐसे करें फ्री में वेरिफिकेशन


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK