भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां माइनिंग में ट्रक लगाने का झांसा देकर एक ट्रांसपोर्टर से 6 गाड़ियां ठगी गईं।
इस मामले में पुलिस ने सेक्टर-8 निवासी लोकेश नेताम और आनंद बिहार फेस-2 के स्वप्निल शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने ट्रांसपोर्टर से वादा किया था कि हर महीने 14.40 लाख रुपए किराया देंगे, लेकिन 6 महीने तक न तो किराया दिया गया और न ही गाड़ियां लौटाई गईं।
विज्ञापन
पीड़ित शोभाराम साहू, जो ग्राम मोरिद वार्ड 39 में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय करते हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि लोकेश और स्वप्निल उसके ऑफिस में आकर बैठते थे और खुद को ‘रूलबर्ड वाइट साफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड’ का डायरेक्टर बताते थे।
आरोपियों ने दावा किया कि उनके कोरबा, बिलासपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ की कंपनियों और कोल खदानों में गहरे संपर्क हैं, यहां तक कि वे विधायकों और मंत्रियों से भी जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इन दावों के झांसे में आकर शोभाराम ने अपनी 12 चक्का वाली 6 ट्रकें उन्हें दे दीं| पुलिस ने IPC की धारा 316(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़े - कोरबा में दर्दनाक सुसाइड! दिव्यांग युवक ट्रक के नीचे लेट गया, 12 पहिए सीने से गुजरने का LIVE वीडियो वायरल
यह भी पढ़े - शादी से एक दिन पहले होने वाली दुल्हन ने करवा दी मंगेतर की हत्या ,प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश!



