भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पत्नी के जाने का गम सह न पाया पति, मौत को लगा गले
बिलासपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के मायके चले जाने से दुखी युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। इस दर्दनाक कदम से पहले उसने एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर YouTube पर अपलोड किया, जिसमें पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
🟢 6 महीने पहले हुई थी शादी
यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान आनंद देवांगन (मूल निवासी- बलौदा, भिलाई) के रूप में हुई है। वह बिलासपुर के सरकंडा इलाके के चींगराज पारा में अपने परिवार के साथ टिफिन सेंटर चलाता था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बताया जा रहा है कि आनंद की शादी 6 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी को घुमाने-फिराने में लगा रहा। दो महीने पत्नी ससुराल में रही, फिर दो महीने मायके चली गई।
🟢 YouTube पर डाला आखिरी वीडियो
आत्महत्या से पहले आनंद ने एक वीडियो YouTube चैनल पर अपलोड किया। इसमें उसने कहा कि पत्नी के मायके जाने और वहां से दबाव में आकर गर्भपात करने का आरोप भी लगाया। उसका कहना था कि पत्नी के मायके वालों के कहने पर उसने गोली खाई और उसके पास इसके सारे सबूत हैं।
वीडियो में आनंद ने यह भी कहा कि उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध है और वह उसे छोड़कर मायके चली गई।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराजगी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ऐसी घटनाएं समाज के लिए बड़ा सवाल खड़ा करती हैं। अगर आप या आपका कोई जानने वाला मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो मदद मांगने में हिचकिचाएं नहीं। जुड़ें हमारे साथ, ऐसी हर खबर की सही जानकारी के लिए।
यह भी पढ़े - सोनम ने 5 साल छोटे प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, राजा रघुवंशी केस में हुआ बड़ा खुलासा..
यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशान? ऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



