भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के उमरपोटी इलाके में बीएसपी अधिकारी के घर हुई बड़ी चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी गई रकम 8 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है।
घटना उतई थाना क्षेत्र के चंद्रनगर की है, जहां भिलाई स्टील प्लांट (सेल) के अधिकारी शशि कुमार उपाध्याय का नया घर है। वे दल्लीराजहरा माइंस में माइंस कंट्रोलर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
6 जून को शशि कुमार ने अपने नए घर में गृह प्रवेश कार्यक्रम रखा था। रात 9 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद परिवार के लोग आपस में बातचीत करते रहे। रात करीब 1 बजे सभी सो गए।
सुबह 7 जून को करीब 4 बजे शशि उपाध्याय के भांजे मयंक मिश्रा की नींद खुली। उसने देखा कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। बाहर जाकर देखा तो एक बैग पड़ा मिला, जिसमें सामान बिखरा हुआ था। यह देखकर मयंक घबरा गया और तुरंत परिजनों को जगाया।
कटे दरवाजे की जाली देख उड़े होश
परिवार के सभी लोग जागकर बाहर आए। उन्होंने देखा कि मेन गेट के जालीदार दरवाजे की जाली कटी हुई थी। अंदर जाकर जांच की तो पाया कि शशि उपाध्याय का वन प्लस नार्ड मोबाइल, उनकी बेटी का आईफोन और भांजे का सैमसंग मोबाइल गायब था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
शशि उपाध्याय की पत्नी रीता उपाध्याय के ट्रॉली बैग से उनका सोने का हार और चेन भी चोरी हो गया। आसपास पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, तब जाकर उतई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
8 लाख से ज्यादा के गहने ले उड़े चोर
शशि उपाध्याय के अनुसार, चोरी गया सोने का हार करीब 8 तोला और चेन 4 तोला की थी। मौजूदा कीमत के हिसाब से इन गहनों की कीमत 8 लाख रुपए से ज्यादा बैठती है। हालांकि पुलिस के अनुसार पुराने सोने के भाव जोड़कर चोरी की रकम करीब 1.60 लाख रुपए आंकी गई है।
सीसीटीवी से मिला सुराग, आरोपी पकड़े गए
उतई पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध युवक कैमरे में नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने अमित पांडेय (28 वर्ष), गौरव यादव उर्फ आसू (19 वर्ष), सुमीत पाल (27 वर्ष) और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़े - चलती ट्रेन के गेट पर लटककर सफर कर रहे 10 यात्री गिरे, 4 की दर्दनाक मौत, 13 घायल; बैग टकराने से हुआ हादसा..