भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर में नक्सलियों का तांडव, ट्रक फूंका और यात्रियों को बंधक बना जंगल ले गए
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सल हिंसा की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार की देर शाम नेशनल हाईवे-63 पर भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के धुसावड़ इलाके में नक्सलियों ने ट्रक में आगजनी कर दी और फिर बस रोककर उसमें सवार यात्रियों को बंधक बना लिया।
ट्रक को जलाया, बस यात्रियों को खींचकर जंगल ले गए
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नक्सलियों ने पहले एक ट्रक को रोका और उसमें आग लगा दी। कुछ ही देर में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। इसके बाद नक्सलियों ने एक निजी यात्री बस को घेर लिया, जिसमें दर्जनों लोग सवार थे। बस में बैठे सभी यात्रियों को नीचे उतारकर जबरन जंगल की ओर ले जाया गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
गवाही देने वालों की जुबानी – “हाथों में हथियार, आंखों में खौफ”
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक्सली बड़ी संख्या में थे और सभी हथियारों से लैस थे। वे बेहद सुनियोजित तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दे रहे थे। जैसे ही उन्होंने बस को रोका, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों से मारपीट की भी खबर है, हालांकि इस पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इलाके में हाई अलर्ट, DRG-STF तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। भैरमगढ़ और जांगला थाना क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। DRG और STF की संयुक्त टीमें अलर्ट मोड में हैं और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके की ओर रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़े - LIC की बीमा सखी योजना: हर महीने ₹7,000 पाने का सुनहरा मौका, महिलाएं बन सकती हैं एजेंट..
यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



