भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 7 साल की मासूम को सड़क पर मारी टक्कर, इलाज के बहाने कार में डालकर ले गए युवक और महिला
(छग) जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बछौद गांव में सड़क पार कर रही 7 साल की बच्ची को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी और फिर उसी कार में सवार युवक और महिला घायल बच्ची को इलाज का बहाना बनाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
कार में सवार युवक और महिला ने बच्ची को घायल हालत में देखा, और मौके पर भीड़ जमा होने से पहले उसे उठाकर कार में बिठा लिया और तेजी से वहां से निकल गए। यह पूरा मंजर बच्ची की सहेलियों ने देखा और तुरंत परिजनों को जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन बलौदा स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के कई अस्पतालों में बच्ची को खोजते रहे लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है। लोगों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
आखिरकार बच्ची के परिजनों ने बलौदा थाना में शिकायत दर्ज कराई। एसपी विजय पांडेय के निर्देश पर SDOP और थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बेटी के सुरक्षित लौटने की बस एक उम्मीद है।
परिजन बेसब्री से बच्ची के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। मासूम की सलामती के लिए गांववालों की दुआएं भी जारी हैं।
यह भी पढ़े - रायपुर में कचरे से बनेगी गैस! 100 करोड़ की इन्वेस्टमेंट, हर साल मिलेगा 1 करोड़ का GST..
यह भी पढ़े - भिलाई में दर्दनाक हादसा: कॉलेज एडमिशन से लौट रही बहनों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत, दूसरी एम्स रेफर..
यह भी पढ़े - भिलाई में सनकी आशिक का कहर: शादी से इनकार पर महिला के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसी महिला..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



