लेट-लतीफ सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती! सरकारी कर्मचारियों के लिए आधार आधारित मोबाइल अटेंडेंस अनिवार्य, आदेश 15 जून से लागू..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़सरकारी दफ्तर में देरी से पहुंचने वालों की अब खैर नहीं!

छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब 15 जून 2025 से सभी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में रहना अनिवार्य होगा।

सरकारी कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर नया आदेश – मोबाइल से आधार आधारित हाज़िरी सिस्टम

मोबाइल से करनी होगी हाज़िरी

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य सरकार ने एक सख्त फरमान जारी करते हुए कहा है कि सभी शासकीय और अर्द्ध-शासकीय कर्मचारियों—चाहे वे नियमित हों, संविदा पर हों या दैनिक वेतनभोगी—को अब आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली से अपनी हाज़िरी और प्रस्थान दोनों मोबाइल से दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

NIC की मदद से व्यवस्था होगी लागू

प्रत्येक विभाग प्रमुख को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके अधीनस्थ कार्यालयों में यह प्रणाली सही ढंग से और समय पर लागू हो। इसके लिए NIC (नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर) की तकनीकी सहायता ली जाएगी और जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

देरी पर होगी जवाबदेही
इस व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी तय समय पर उपस्थिति दर्ज नहीं करता है तो उसकी जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही संबंधित संस्था प्रमुख को भी जवाब देना होगा।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

सरकार ने दी चेतावनी, निभाएं जिम्मेदारी
सरकार ने साफ कहा है कि यह व्यवस्था शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यस्थल पर मौजूद रहें और अपने उत्तरदायित्वों का सही निर्वहन करें।

📢 आप क्या सोचते हैं इस फैसले के बारे में?
क्या ये फैसला सरकारी कामकाज को सुधारने में मदद करेगा?

 यह भी पढ़े - रायपुर में कचरे से बनेगी गैस! 100 करोड़ की इन्वेस्टमेंट, हर साल मिलेगा 1 करोड़ का GST..

यह भी पढ़े भिलाई में दर्दनाक हादसा: कॉलेज एडमिशन से लौट रही बहनों को ट्रैक्टर ने कुचला, एक की मौत, दूसरी एम्स रेफर..

यह भी पढ़े भिलाई में सनकी आशिक का कहर: शादी से इनकार पर महिला के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, बुरी तरह झुलसी महिला..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK