छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी पहल: अब 'खयानत' नहीं 'विश्वासघात', थानों से हटे 220 उर्दू-फारसी शब्द, होंगे सरल हिंदी शब्दों के प्रयोग..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक अहम फैसला लिया है जो न केवल भाषा को सरल बनाएगा, बल्कि आम लोगों के लिए पुलिस की कार्यप्रणाली को समझना भी आसान करेगा। थानों में अब उर्दू और फारसी के कठिन शब्दों की जगह आसान और स्पष्ट हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस की नई डिक्शनरी - उर्दू-फारसी शब्द हटाकर हिंदी के आसान शब्दों का प्रयोग

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने इस बदलाव के लिए राज्य के सभी जिलों के एसपी को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के तहत 'खयानत', 'मौका मुरत्तब' जैसे 220 कठिन शब्दों को पुलिस डिक्शनरी से हटाया जाएगा और उनका हिंदी में रुपांतरण किया जाएगा।

विज्ञापन

बात सिर्फ शब्दों की नहीं, समझ की है। पुलिस विभाग में आज भी अंग्रेजों के जमाने की भाषा चलन में है, जो न तो आम बोलचाल में उपयोग होती है और न ही आम जनता उसे समझ पाती है। थानों में 'फौती', 'इस्तगासा', 'अर्दली', 'इत्तला करना', 'कलम बंद', 'हब्श ख्वाहिश' जैसे शब्द आज भी इस्तेमाल होते हैं, जिन्हें सुनकर लोग असमंजस में पड़ जाते हैं।

अब पुलिस किसी को 'गिरफ्तार' नहीं कहेगी, बल्कि उसे 'हिरासत में लिया गया' या 'अभिरक्षा में लिया गया' बताया जाएगा। 'नकबजनी' की जगह 'सेंधमारी' या 'गृहभेदन' जैसे शब्द लिखे जाएंगे।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

75 साल बाद भी पुलिस मैन्युअल में बदलाव नहीं आया था। अपराध की जांच के तरीके भले बदले हों, लेकिन भाषा में कोई सुधार नहीं हुआ था। अब जब हिंदी शब्दावली लाई जा रही है, तो यह मातृभाषा के सम्मान की दिशा में भी एक कदम है।

यह भी पढ़े भिलाई में यूट्यूब से तंत्र विद्या सीख ढोंगी तांत्रिक ने रचा तंत्र का जाल! महिला को कुंडली दोष बताकर 37 लाख ठगे, फ्लैट भी मांगा, गिरफ्तार..

यह भी पढ़ेBIG BREAKING : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान हुआ क्रेश , 242 यात्री थे सवार.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK