भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख, पत्रकारों की उम्मीद पर खरे उतरे साय
सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सख्त रुख अपनाया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी इस विवादित आदेश को तुरंत रद्द करने के निर्देश उन्होंने दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग ने एक आदेश जारी कर सरकारी अस्पतालों में मीडिया की कवरेज पर कई पाबंदियां लगा दी थीं। जैसे ही यह आदेश सामने आया, पत्रकार संगठनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने इस फैसले का जमकर विरोध किया और आदेश की प्रति जलाकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पत्रकारों को पहले से उम्मीद थी कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करेंगे और उन्होंने बिलकुल वैसा ही किया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से आदेश को रद्द करने का निर्देश देते हुए प्रशासन को हिदायत दी कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा ना बने।
यह भी पढ़े - सांप ने डसा तो खौफ में खुद काट दी उंगली, फिर अस्पताल पहुंचा उंगली लेकर! अस्पताल में मचा हड़कंप..
यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



