डायबिटीज और स्मोकर्स रहें अलर्ट! छत्तीसगढ़ में नया कोविड वैरिएंट बना खतरा, पहले से बीमार लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है नया वैरियंट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 दस्तक दे चुका है और अब यह धीरे-धीरे फैल रहा है। सबसे ज्यादा खतरा उन मरीजों को है जो डायबिटीज से पीड़ित हैं या चेन स्मोकर हैं। ऐसे लोग वायरस की चपेट में जल्दी आ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में कोविड JN.1 वैरिएंट का असर, रायपुर में बढ़ते केस और बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट की चिंता

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में कुल 19 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 13 सिर्फ रायपुर से हैं। दुर्ग में 3, बिलासपुर में 2 और बस्तर में 1 केस रिपोर्ट हुआ है। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह वैरिएंट पुराने वैरिएंट्स की तुलना में कम घातक है, लेकिन पहले से बीमार लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

विज्ञापन

होम आइसोलेशन में ही हो रहे मरीज ठीक

मेकाहारा के डॉ. आर.के. पांडा ने बताया कि अधिकतर मरीज होम क्वारंटाइन में ही स्वस्थ हो रहे हैं। हालांकि हाई रिस्क ग्रुप जैसे डायबिटीज पेशेंट और स्मोकर्स के लिए यह वैरिएंट चिंता का कारण बन सकता है।

देशभर में फैल चुका है JN.1
देश के 9 राज्यों को छोड़कर बाकी जगहों पर JN.1 फैल चुका है। अब तक 4302 मरीज सामने आ चुके हैं और 44 से अधिक मौतें हुई हैं। हालांकि फैटेलिटी रेट केवल 2% है।

मेकाहारा में गंभीर केस नहीं, OPD चालू
मेकाहारा अस्पताल में अभी तक कोई गंभीर केस नहीं आया है। यहां 28 मई से कोविड OPD शुरू की जा चुकी है और लक्षण दिखते ही स्क्रीनिंग की जा रही है।

31 RTPCR टेस्ट, ICU तैयार
अब तक मेकाहारा में 31 लोगों के RTPCR टेस्ट हो चुके हैं। मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। 15 बेड वाला कोरोना ICU भी तैयार रखा गया है।

DKS अस्पताल में नहीं हो रही जांच
DKS के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हेमंत शर्मा ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई विशेष एडवाइजरी नहीं मिली है, जिस कारण कोविड टेस्टिंग शुरू नहीं हो सकी है।

ऑक्सीजन प्लांट बंद, फिर लौट सकती है पुरानी परेशानी
रायपुर में कोविड केस बढ़ने के साथ ही सबसे बड़ी चिंता ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर है। पिछली लहर के दौरान DKS, आयुर्वेदिक कॉलेज और अंबेडकर अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट अब बंद पड़े हैं। DKS अस्पताल पिछले दो वर्षों में 3.84 करोड़ रुपये सिलेंडर पर खर्च कर चुका है।

DKS प्लांट से नहीं हो रही पूरी डिमांड पूरी
DKS में सिर्फ एक CGMSC का ऑक्सीजन प्लांट चालू है, जिसकी क्षमता 900 लीटर प्रति मिनट है। यह अस्पताल की सिर्फ 60% डिमांड पूरी कर पा रहा है। बाकी ऑक्सीजन निजी एजेंसियों से खरीदनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों में इस व्यवस्था को लेकर नाराज़गी है। उनका कहना है कि अगर केस अचानक बढ़ते हैं तो सरकारी व्यवस्था पूरी तरह फेल हो सकती है। लोगों को महंगे दाम पर प्राइवेट सिलेंडर खरीदने पड़ सकते हैं, जिसकी कीमत 300 से 400 रुपए तक हो सकती है और एक सिलेंडर सिर्फ 4-5 मिनट ही चल पाता है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, फिर भी पॉजिटिव केस

बुधवार को रायपुर से 3 और बिलासपुर से 1 नया केस सामने आया। पिछले दो दिनों में 7 एक्टिव केस मिले थे। खास बात यह है कि इन मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। 13 में से 12 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता
स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी-खांसी और फ्लू जैसे लक्षणों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे मरीजों की रिपोर्टिंग IHIC सेंटर में करने को कहा गया है। जिन पर कोविड की दवाएं असर कर रही हैं, उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है।

जीनोम सीक्वेंसिंग के सैंपल भेजे जाएंगे AIIMS
जरूरत पड़ने पर सैंपल AIIMS, रायपुर भेजे जाएंगे। मितानिनों के जरिए गांव-शहरों में लक्षणों की पहचान पर जोर दिया जा रहा है। अस्पतालों में जरूरी दवाइयों और PPE किट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है|


यह भी पढ़ेहनीमून बना हत्याकांड! शादी के 24 दिन बाद निकला दुल्हे का जनाज़ा, सोनम के बांग्लादेश में होने का शक, भाई ने लगाए मानव तस्करी के आरोप..

यह भी पढ़े - भिलाई की युवती ने रायपुर में साईं ड्रीम्स की 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पूर्व प्रेमी की प्रताड़ना से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम..

यह भी पढ़े - LIC की बीमा सखी योजना: हर महीने ₹7,000 पाने का सुनहरा मौका, महिलाएं बन सकती हैं एजेंट..

यह भी पढ़े - हनीमून पर गए कपल की शिलांग में हत्या की पुष्टि, नये डाव (चाक़ू) से बेरहमी से किया गया था राजा का कत्ल ,युवती का अब तक कोई सुराग नहीं..

यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK