दुर्ग में अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह 60 संदिग्धों के लिए चली फिंगरप्रिंट जांच..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ सुबह-सुबह छापेमारी, 60 संदिग्धों पर पुलिस की कड़ी नजर!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान चला। तड़के सुबह 5 बजे से लेकर 7 बजे तक पुलिस ने अचानक से चेकिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में खलबली मच गई।

Durg Police Checking Drive – बांग्लादेशी और रोहिंग्या संदिग्धों की पहचान करती पुलिस टीम

👮‍♀️ पुलिस की विशेष टीम मैदान में उतरी

दुर्ग जिला पुलिस ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या अप्रवासियों की पहचान और कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीम बनाकर रणनीति के तहत ऑपरेशन चलाया। पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि विशेष टीम द्वारा जिले के अलग-अलग इलाकों में एक साथ रेड मारी गई।

📍 धमधा व नंदिनी क्षेत्र में चला तलाशी अभियान
धमधा एसडीओपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी नंदिनी नगर और धमधा ने अपनी टीमों के साथ नंदिनी टाउनशिप और वार्ड-07 में 263 लोगों की जांच की। इनमें से 35 संदिग्धों के फिंगरप्रिंट लिए गए।

विज्ञापन

🏘️ दुर्ग शहर में भी जांच तेज

नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के नेतृत्व में पद्मनाभपुर, भिलाई नगर और सुपेला पुलिस टीमों ने गयानगर क्षेत्र में सघन जांच की। जांच में 26 बाहरी व्यक्ति मिले, जिनमें 3 पश्चिम बंगाल के हुगली और 23 मिदनापुर के निवासी थे। सभी के फिंगरप्रिंट लिए गए और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

🚨 अभियान जारी रहेगा

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी संदिग्ध को बख्शा नहीं जाएगा।अगर आपके इलाके में भी कोई संदिग्ध या बिना दस्तावेज़ वाला व्यक्ति रह रहा है, तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।अपने शहर को सुरक्षित रखने में प्रशासन का सहयोग करें और ऐसी ख़बरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

यह भी पढ़े भिलाई में यूट्यूब से तंत्र विद्या सीख ढोंगी तांत्रिक ने रचा तंत्र का जाल! महिला को कुंडली दोष बताकर 37 लाख ठगे, फ्लैट भी मांगा, गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - BIG BREAKING : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान हुआ क्रेश , 242 यात्री थे सवार..

यह भी पढ़े - यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ 2025 में निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएंपूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025: पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और लिंक

यह भी पढ़े  - पैन कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से? (NSDL UTI दोनों तरीके) – 2025 में पूरी जानकारी..

यह भी पढ़े किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें 2025 – पूरी जानकारी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK