भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छात्राओं को छेड़छाड़ से कैसे बचें, बच्चों को कैसे करें साइबर क्राइम से सुरक्षित—दुर्ग की स्कूलों में महिला रक्षा टीम ने दिए जीवनरक्षक टिप्स
दुर्ग में इन दिनों ऑपरेशन विश्वास के तहत एक खास मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम में स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव, आत्मरक्षा के गुर और साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
महिला रक्षा टीम स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को न सिर्फ नशे से दूर रहने की सलाह दे रही है, बल्कि उन्हें ऐसी किसी भी स्थिति में जागरूक रहकर कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है, इसकी भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
इस अभियान में टीचर्स और स्कूल स्टाफ को भी शामिल किया गया। उन्हें बताया गया कि कैसे साइबर अपराध और पॉक्सो एक्ट से जुड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है। छात्राओं को छेड़छाड़ से संबंधित कानूनों के बारे में भी जानकारी दी गई।
महत्वपूर्ण एप और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई
इस मौके पर दुर्ग पुलिस ने "अभिव्यक्ति एप" की अहमियत पर भी जोर दिया। शिक्षकों के मोबाइल में यह एप डाउनलोड कराया गया और बताया गया कि इमरजेंसी में किस तरह इसका उपयोग किया जा सकता है।
छात्रों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 या 9479192099 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा "1930" इमरजेंसी नंबर पर साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
महिला रक्षा टीम ने सिखाए आत्मरक्षा के आसान तरीके
टीम ने बच्चों को बताया कि पेन, बैग, पानी की बॉटल, चाबी और हेयर पिन जैसे सामान्य सामान से भी अपनी रक्षा की जा सकती है। साथ ही यह भी सलाह दी कि अपनी निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से शेयर न करें और सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करें।
इन स्कूलों में चला अभियान
यह जागरूकता अभियान दुर्ग जिले के आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल श्रीराम चौक खुर्सीपार, आत्मानंद पंडित जवाहरलाल नेहरू स्कूल खुर्सीपार, आत्मानंद स्कूल छावनी कैंप 1, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जॉन 2 खुर्सीपार और निर्मला रानी इंग्लिश मीडियम स्कूल में चलाया गया।इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति केंद्र कल्याणी संस्था के सदस्य और महिला रक्षा टीम के जवान भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े - रायपुर में 10वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या: खेत में खून से लथपथ मिली लाश, चाकू और पत्थर से किया वार..
यह भी पढ़े - 50 रूपये रोज बचाइए और बुढ़ापे में पाइए 35 लाख! पोस्ट ऑफिस की स्कीम बनी लोगो की पसंद..
यह भी पढ़े - सोनम से भी खतरनाक निकली मां-बेटी की जोड़ी! एक प्रेमी, दो आशिकाएं और दूल्हे की खौफनाक हत्या..
यह भी पढ़े - जन्मदिन पर थी केक पार्टी की तैयारी...लेकिन लौट आई लाश! बिलासपुर में छात्रा को स्कॉर्पियो ने कुचला
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |