भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के सिकोला बस्ती में मंगलवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में अचानक आग भड़क उठी। टीवी देख रहे परिवार को कुछ समझ आता, उससे पहले ही पूरा घर धुएं और आग की चपेट में आ चुका था।
घटना दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित सिकोला बस्ती की है। संतोष मोडघरे के घर में रात करीब 8.30 बजे आग लग गई। घर के सभी लोग उस वक्त टीवी देख रहे थे कि तभी अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलती गई और परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया।
विज्ञापन
📞 सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एक गाड़ी पानी की मदद से लगातार डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि अगर यह घटना रात 12 बजे के बाद होती, तो जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🔥 आग से घर का पूरा सामान – कूलर, फ्रिज, बेड, सोफा और अन्य जरूरी चीजें जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मियों ने रात 10 बजे तक पूरे घर की जांच की कि कहीं कोई चिंगारी बाकी तो नहीं।
🚔 घटना के बाद मोहन नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मकान मालिक व परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आग के सही कारण का पता लगाया जा सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



