बारात में आई मौत! दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या, डीजे पर डांस बना खूनी विवाद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गाजीपुर जिले में एक शादी की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई, जब दूल्हे की डीजे पर डांस को लेकर हुए झगड़े में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दर्दनाक घटना से गांव और परिवार में कोहराम मच गया है।

गाजीपुर में शादी समारोह में दूल्हे की हत्या, डीजे विवाद में हंगामा – GAZIPUR SHAADI MURDER CASE IMAGE

घटना सेवराई तहसील के त्रिलोकपुर गांव की है। यहां ब्रिगेडियर राम के बेटे राकेश कुमार की शादी जगदीशपुर गांव में तय हुई थी। गुरुवार की शाम धूमधाम से बारात निकली और दुल्हन पक्ष ने पूरे रीति-रिवाज़ के साथ स्वागत किया। रस्मों के बाद दूल्हा पंडाल में पहुंचा और जयमाल की तैयारी होने लगी।

विज्ञापन

इसी दौरान डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हे के पिता पर हमला कर दिया। पिता को बचाने दौड़े दूल्हे राकेश पर भी लाठी-डंडों और तमंचे की बट से हमला किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हमलावरों में से एक युवक हाथ में बंदूक लहराते हुए भी देखा गया।

इस हमले में दूल्हा और उसके पिता बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें पहले एक निजी नर्सिंग होम और फिर गाजीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर राकेश को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस हृदयविदारक घटना के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया। त्रिलोकपुर गांव में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहीं, पिता की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।

यह भी पढ़े भिलाई में यूट्यूब से तंत्र विद्या सीख ढोंगी तांत्रिक ने रचा तंत्र का जाल! महिला को कुंडली दोष बताकर 37 लाख ठगे, फ्लैट भी मांगा, गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - BIG BREAKING : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान हुआ क्रेश , 242 यात्री थे सवार..

यह भी पढ़े - यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ 2025 में निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएंपूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025: पूरी प्रक्रियादस्तावेज और लिंक

यह भी पढ़े  - पैन कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से? (NSDL व UTI दोनों तरीके) – 2025 में पूरी जानकारी..

यह भी पढ़े किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें 2025 – पूरी जानकारी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK