भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा
दुर्ग ज़िले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये शराब मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में खपाई जा रही थी। मामला स्मृतिनगर थाना क्षेत्र का है।
🔶 मकान में छिपाई थी शराब, दो गाड़ियों से होती थी तस्करी
सूचना के आधार पर स्मृतिनगर पुलिस ने चौकी के पास एक मकान पर दबिश दी। वहां से शौर्य सिंह नाम के युवक को पकड़ा गया, जो इनोवा कार (CG 07 AX 8919) में शराब लाकर बस्तर बेचता था। वहीं पास खड़ी एक और कार (DL 7 CG 6675) की तलाशी ली गई, जिसमें 2 लाख की गोवा शराब की 46 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन
पुलिस ने शौर्य सिंह को हिरासत में लेकर लांजी रोजी काली माटी रोड ले जाकर उससे शराब सप्लायर को फोन करवाया। थोड़ी देर में रामनिवास रावत वहां पहुंचा, जो गाड़ी और पैसे लेने आया था। जैसे ही वह पास आया, पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके साथ आए कुछ लोग मौके से फरार हो गए।
🔶 कोंडागांव में होती थी शराब की डिलीवरी
रामनिवास की निशानदेही पर पुलिस टीम ने शौर्य और उसे लेकर इनोवा में कोंडागांव रवाना हुई। रास्ते में 20 पेटी एप्पी फ्रीज कोल्ड ड्रिंक की आड़ में शराब की पेटियां छिपाई गईं। वहां पहुंचते ही शराब का खरीदार तुलसीराम सेठिया कार के पास आया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा।
🔶 तुलसीराम के घर से भी मिली शराब
पूछताछ में तुलसीराम ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही उसने शौर्य से 30 पेटी शराब खरीदी थी, जिसमें से 2 पेटी अब भी उसके घर में रखी हुई हैं। पुलिस ने वो शराब जब्त कर ली और सभी तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🔶 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
-
शौर्य सिंह – निवासी सेक्टर 7, भिलाई, जिला दुर्ग
-
रामनिवास रावत – थाना पुरानी छावनी, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश)
-
तुलसीराम सेठिया – निवासी लोहड़ीगुड़ा, थाना भानपुरी, जिला बस्तर
यह भी पढ़े - LIC की बीमा सखी योजना: हर महीने ₹7,000 पाने का सुनहरा मौका, महिलाएं बन सकती हैं एजेंट..
यह भी पढ़े - सरकारी योजनाएं जो बना सकती हैं आपको मालामाल! जानिए भारत सरकार की वो 10 स्कीमें जो बदल सकती हैं आपकी किस्मत



