भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी के 21 दिन बाद खुशियों का घर मातम में बदल गया, जब हनीमून पर गया नवविवाहित कारोबारी खाई में मृत मिला।
इंदौर के रहने वाले कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को शादी हुई थी जिसके बाद वह अपनी नई-नवेली पत्नी सोनम के साथ 20 मई को हनीमून मनाने मेघालय गए थे। लेकिन 23 मई की शाम से दोनों अचानक चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स से लापता हो गए। तब से पूरे परिवार की नींद उड़ गई थी।
विज्ञापन
राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने इस खबर की पुष्टि की है। यह खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार सहित स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख है।
पत्नी सोनम अब भी लापता है, तलाश जारी है।
बारिश और खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में लगातार बाधा आई। हालांकि अब सेना भी सर्च ऑपरेशन में शामिल हो चुकी है और ड्रोन कैमरों की मदद से इलाके को खंगाला जा रहा है। राजा की किराए की एक्टिवा और कपड़ों का बैग जिस जगह मिला था, वहां से करीब 25 किलोमीटर दूर शव मिला।
बता दे की कपल की तलाश के लिए 6 टीमे सर्चिंग में लगी हुई थी|आखिरकार पुलिस को ड्रोन की मदद लेनी पड़ी जिसके बाद राजा का शव नजर आया है|हाथ पर बने टैटू की वजह शव की शिनाख्त हो पाई |
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सबको इंतजार है।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी या कोई साजिश। राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने अपहरण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वे भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मेघालय सरकार से मामले में सहयोग की मांग की है।
स्थानीय पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। सोनम रघुवंशी की तलाश के लिए बचाव दल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इलाके के लोगों ने भी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।मामले में हत्या का केस दर्ज किया जा रह है|जिसके जाँच के लिए SIT का गठन किया जा रहा है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



