किचन में बर्तन के पीछे छिपा तेंदुआ! चाचा पर किया हमला, 8 घंटे बाद पिंजरे में कैद..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कांकेर के दुधावा गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ एक घर के किचन में छुपा मिला। चौंकाने वाली बात ये रही कि तेंदुआ आठ घंटे तक घर के अंदर छिपा बैठा रहा और इसी दौरान उसने एक ग्रामीण पर हमला भी कर दिया।

किचन में छिपे तेंदुए को पकड़ते वन विभाग की टीम – कांकेर रेस्क्यू ऑपरेशन की तस्वीर

यह घटना कांकेर जिले के सरोना वन परिक्षेत्र की है। सुबह करीब 6 बजे वेद प्रकाश नेताम के निर्माणाधीन घर में एक तेंदुए का शावक घुस आया। उस वक्त वेद प्रकाश अपने भतीजे डिकेश्वर नेताम के साथ घर में मौजूद थे। जैसे ही वेद प्रकाश बाहर निकले, तेंदुआ सामने आ गया। दोनों एक-दूसरे को देखकर अलग-अलग दिशा में भागे।

विज्ञापन

तेंदुआ घर के भीतर चला गया और वेद प्रकाश बाहर निकल आए। तभी उन्हें याद आया कि उनका भतीजा अभी अंदर सो रहा है। जैसे ही वे उसे बचाने के लिए भीतर लौटे, तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। घायल वेद प्रकाश को तुरंत प्राथमिक इलाज के बाद रेबीज इंजेक्शन के लिए हायर सेंटर भेजा गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूरे घर को जालियों से घेर दिया गया और मुख्य दरवाजे पर एक बड़ा पिंजरा लगाया गया। टीम और गांव वाले तेंदुए के बाहर निकलने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

करीब दोपहर 1:30 बजे जब माहौल शांत हुआ, तब तेंदुआ खुद पिंजरे की ओर बढ़ा और जैसे ही पिंजरे में घुसा, उसका दरवाजा अपने आप बंद हो गया। तेंदुआ कैद हो गया और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग के एसडीओ चंद्र कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि तेंदुए को कांकेर रेस्ट हाउस ले जाया गया है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण होगा और फिर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।

गांव वालों का कहना है कि पिछले एक साल में तेंदुआ इलाके में 6 बच्चों पर हमला कर चुका है, जिनमें से एक बच्चे का केवल कंकाल ही मिला था।

ग्रामीणों के अनुसार दुधावा क्षेत्र में अब भी 2 तेंदुए सक्रिय हो सकते हैं। वन विभाग ने अब तक दो तेंदुओं को पकड़ने में सफलता पाई है। बाकी बचे तेंदुओं पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि दुधावा के जंगल में अब भी जो तेंदुआ बचा है, उस पर पैनी निगरानी रखी जाएगी, ताकि आगे कोई अनहोनी न हो सके। विभाग की टीम निगरानी कर रही है और बचे हुए तेंदुओं को पकड़ने के लिए प्रयास जारी रहेगा।

यह भी पढ़े चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस पर नकाबपोश का हमला, पर्स-मोबाइल लूटने की कोशिश, चेहरे पर मारा मुक्का


यह भी पढ़े - प्रदेश में अब बिना HSRP नंबर प्लेट चलाए तो अब सीधा चालान! परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान..

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ : नयी नवेली पत्नी को नहीं पसंद था पति फिर चिकन में जहर देकर पति को उतारा मौत के घाट, एक महीने पहले हुई थी शादी..

यह भी पढ़े भिलाई : अप्राकृतिक सेक्स संबंध बनाकर युवक को ब्लैकमेल किया, वीडियो के जरिए ऐंठे 29 लाख – आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े कोरोना के 'गले में ब्लेड' जैसे लक्षण वाला नया 'निम्बज' वैरिएंट भारत की दहलीज़ पर, अमेरिका के 13 राज्यों में मचाया कहर!


https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK