कोरोना के 'गले में ब्लेड' जैसे लक्षण वाला नया 'निम्बज' वैरिएंट भारत की दहलीज़ पर, अमेरिका के 13 राज्यों में मचाया कहर!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। इस बार खौफ का कारण बना है नया वैरिएंट—‘निम्बज’। इसकी पहचान NB.1.8.1 के नाम से की जा रही है। अमेरिका के 13 राज्यों में ये तेजी से फैल रहा है।

Corona Virus New Variant NB.1.8.1 – अमेरिका और भारत में तेजी से फैलता नया खतरनाक कोरोना वैरिएंट

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे ‘रेजर ब्लेड थ्रोट’ नाम दिया गया है, क्योंकि इससे संक्रमित मरीजों को गले में ऐसा दर्द होता है जैसे किसी ने ब्लेड फंसा दिया हो। भारत में भी इसके लक्षण दिखने लगे हैं।

विज्ञापन

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें हुई हैं। दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और पंजाब में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। जनवरी 2025 में अब तक 120 लोग इस नए वैरिएंट से जान गंवा चुके हैं। देशभर में 5608 एक्टिव केस हैं और गुरुवार को 64 नए मामले सामने आए हैं।

अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया और चीन में इस वैरिएंट ने हड़कंप मचा रखा है। वहीं यूरोपीय विशेषज्ञों ने संभावित बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

NB.1.8.1 को कोविड के ACE2 रिसेप्टर से जुड़ने में और अधिक ताकतवर बताया जा रहा है। यही कारण है कि यह अधिक तेजी से फैलता है। इसके लक्षण अन्य वैरिएंट्स जैसे ही हैं, लेकिन कुछ मरीजों में एलर्जी जैसे लक्षण, बहती नाक, गले में खराश, थकान, बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ पाई जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में फिलहाल ओमिक्रॉन के 2 सब-वैरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 सक्रिय हैं। दोनों JN.1 के म्यूटेशन माने जा रहे हैं, लेकिन इनसे बीमारी की गंभीरता बढ़ती नहीं दिख रही है।

WHO ने इस वैरिएंट को ‘वैरिएंट अंडर मॉनिटरिंग’ की श्रेणी में रखा है। यानी इस पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। डॉक्टरों की मानें तो मौजूदा वैक्सीन गंभीर बीमारी से बचा सकती है, लेकिन NB.1.8.1 कुछ हद तक इम्यूनिटी को चकमा देने में सक्षम है।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

भारत में भी कोरोना के 4 नए वैरिएंट सामने आए हैं—LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। ICMR के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम भारत में इनकी पहचान की गई है। अन्य राज्यों से भी नमूने लेकर जांच जारी है।

NB.1.8.1 में मौजूद A435S, V445H और T478I जैसे स्पाइक म्यूटेशन इसे अन्य वैरिएंट्स से ज्यादा फैलाव वाला बना रहे हैं।

यह भी पढ़े भिलाई : अप्राकृतिक सेक्स संबंध बनाकर युवक को ब्लैकमेल किया, वीडियो के जरिए ऐंठे 29 लाख – आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़े - एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक ज़िंदा नहीं लौटा: बिलासपुर में पति और भाइयों ने पीट-पीटकर ले ली जान

यह भी पढ़े - कोरबा में दर्दनाक सुसाइड! दिव्यांग युवक ट्रक के नीचे लेट गया, 12 पहिए सीने से गुजरने का LIVE वीडियो वायरल

यह भी पढ़े - गोवा में शादी करने गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा युवक , पुराने अफेयर की बात सुनकर प्रेमिका की बॉयफ्रेंड ने की गला रेतकर हत्या, जंगल में फेंकी लाश..


https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK