भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कवर्धा में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक खुद के और माता-पिता के बैंक खातों को किराए पर देकर लाखों की ठगी करवा रहा था।
पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी मोहन जायसवाल, निवासी पोड़ी चौकी (सुराजपुरा), साइबर ठगों को बैंक खाते किराए पर देता था, जिससे वे ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मोहन ने खुद के नाम पर 16 और अपने माता-पिता के नाम पर 2 बैंक खाते खुलवाए थे। ये सभी खाते ठगों को किराए पर दिए जाते थे, जिससे साइबर क्राइम में इस्तेमाल होता था।
बताया गया कि मोहन सोशल मीडिया के जरिए इन ठगों के संपर्क में आया था। वह इन खातों के जरिए आने वाले पैसों से 10% कमीशन काटकर आगे ट्रांसफर कर देता था। अब तक इन खातों से कुल 1.5 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है।
पुलिस ने मोहन के पास से कई बैंकों की पासबुक, चेकबुक और जरूरी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।एसपी धर्मेंद्र छवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
विज्ञापन
👉 फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस गिरफ्तारी से साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



