छग में लव ट्रायंगल बना खूनी ड्रामा: युवती के सामने बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, पुराना प्रेमी फरार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोंडागांव से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। नगर के बीचोंबीच, एक युवती के सामने उसके प्रेमी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि युवती का पुराना प्रेमी था।

कोंडागांव लव ट्रायंगल हत्या केस की फाइल फोटो - लड़की के सामने बॉयफ्रेंड की हत्या

घटना सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच की है। भूपेश यादव (22 वर्ष), निवासी बोटी कनेरा, अपनी महिला मित्र के साथ नगरपालिक चौक पर टहल रहा था। तभी अचानक वहां युवती का पूर्व प्रेमी विजय कोर्राम (24 वर्ष), निवासी आलबेड़ा, कोंडागांव पहुंचा।

विज्ञापन

 

जैसे ही दोनों की नजरें मिलीं, बात बिगड़ गई। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ी कि विजय ने जेब से चाकू निकाला और भूपेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ भूपेश वहीं गिर पड़ा और विजय मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल भूपेश को अस्पताल ले गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश का लग रहा है। आरोपी विजय कोर्राम के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

युवती से भी विस्तार से पूछताछ की जा रही है ताकि इस दर्दनाक वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।


यह भी पढ़े1 जुलाई से रेल सफर महंगा! AC टिकट पर 1000 KM में 20 रूपये ज़्यादा, जानिए 5 सवाल-जवाब में पूरा बदलाव..

यह भी पढ़े - रायपुर में सूटकेस मर्डर का खुलासा : वकील दंपती ने काटा युवक का गला, सूटकेस में बंद कर फेंका शव, दिल्ली से गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - बिना e-KYC के अटक सकते हैं पीएम किसान के पैसे! जल्द आ रही 20वीं किस्त, घर बैठे ऐसे करें पूरा..

यह भी पढ़े जुए में पत्नी को तीन बार दांव पर लगा दिया! दोस्त ने सौदा कर 3 बार लूटी अस्मत. दिल दहला देने वाली शर्मनाक घटना..

यह भी पढ़े रायपुर में सूटकेस मर्डर का सनसनीखेज खुलासा, CCTV में कैद हुई कार, ‘हब्बू भाई’ बना बड़ा सुराग


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK