भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) कोंडागांव से शर्मनाक खबर – सरकारी कर्मचारी ने महिला की अस्मिता से किया सौदा!
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में एक महिला के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत ईरागांव की एक महिला जब अपने परिवार के लिए राशन कार्ड बनवाने गई, तो उसे ऐसी अनैतिक मांग का सामना करना पड़ा जिसने पूरे गांव को हिला दिया।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला ने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए वह रोजगार सहायक संजय नेगी के पास पहुंची थी। कार्ड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद संजय नेगी ने पहले तो एक मुर्गा मांगा। महिला ने जब घर में मुर्गा न होने की बात कही और उसके बदले 500 रुपये देने की पेशकश की, तो कर्मचारी ने बेहद अश्लील मांग करते हुए कहा – "एक रात के लिए तू चाहिए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है। लोगों ने इसे पंचायत की गरिमा के साथ खिलवाड़ बताया और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
महिला ने 9 जून को केशकाल जनपद पंचायत में भी एक और शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केशकाल एसडीएम अंकित चौहान ने जांच समिति गठित कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर आरोप सिद्ध होता है तो रोजगार सहायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े - यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ 2025 में निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025: पूरी प्रक्रिया, दस्तावेज और लिंक
यह भी पढ़े - पैन कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से? (NSDL व UTI दोनों तरीके) – 2025 में पूरी जानकारी..
यह भी पढ़े - किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें 2025 – पूरी जानकारी
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



