भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर मादक पदार्थ के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर से महिला ब्राउन शुगर सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ़्तारी के बाद पुलिस ने पूरे नेटवर्क को लेकर कार्रवाई तेज़ कर दी है।
👉 थाना मोहन नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार चल रही आरोपी चित्रा मनोज रहांगडाले उर्फ चित्रा ठाकुर, निवासी ईतवारी रेलवे स्टेशन, शाद अस्पताल के सामने, थाना शांति नगर, नागपुर (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया| इससे पहले इस केस में देवेंद्र विश्वकर्मा, करण रंगारी और सोहेल सोलंकी उर्फ राजा सोलंकी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
🛡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अवैध शराब, मादक पदार्थ और नशीली दवाइयों के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।
👉 थाना मोहन नगर में 25 मई को अपराध क्रमांक 222/2025, धारा 21 (क), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
👉 अब तक इस केस में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जिनसे ब्राउन शुगर, नकदी और मोटरसाइकिल जब्त की गई थी।
👉 सोहेल सोलंकी को 8 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था। अब इस नेटवर्क की सप्लायर चित्रा मनोज रहांगडाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्ग पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
🙏 अगर आप भी इस तरह की किसी गतिविधि की जानकारी रखते हैं, तो अपने नज़दीकी थाने में जरूर सूचित करें। मिलकर अपने समाज को नशे से मुक्त करें।
यह भी पढ़े - चलती ट्रेन के गेट पर लटककर सफर कर रहे 10 यात्री गिरे, 4 की दर्दनाक मौत, 13 घायल; बैग टकराने से हुआ हादसा..



