पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे का निधन, रायपुर में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, साहित्य जगत में शोक की लहर..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़हास्य की दुनिया से एक रौशनी बुझ गई... पद्मश्री कवि सुरेंद्र दुबे का हुआ निधन।

गुरुवार को छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में शो क की लहर दौड़ गई, जब ये खबर आई कि मशहूर हास्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे अब इस दुनिया में नहीं रहे।

पद्मश्री हास्य कवि सुरेंद्र दुबे के निधन पर श्रद्धांजलि

रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। उनकी मौत की जानकारी उनके करीबी और भाजपा नेता उज्ज्वल दीपक ने सोशल मीडिया पर साझा की।

विज्ञापन


'टाइगर अभी जिंदा है' कहने वाले अब नहीं रहे...

हास्य से भरपूर कविताओं के ज़रिए देश-दुनिया में पहचान बनाने वाले सुरेंद्र दुबे, अपनी मौत की अफवाहों पर अक्सर हंसते हुए कहते थे – "टाइगर अभी जिंदा है।" लेकिन अब वो आवाज़ हमेशा के लिए खामोश हो गई।

शोक की लहर: नेताओं और साहित्यजगत ने जताया दुख

उनके निधन पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कवि कुमार विश्वास, गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मीर अली मीर सहित कई दिग्गजों ने गहरा दुख प्रकट किया।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

कुमार विश्वास ने लिखा:

"छत्तीसगढ़ी भाषा-संस्कृति के वैश्विक राजदूत, मुझे अनुजवत स्नेह देने वाले, बेहद ज़िंदादिल कवि सुरेंद्र दुबे जी का निधन साहित्य-जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। रायपुर का एक हिस्सा, उनकी अनुपस्थिति को हमेशा महसूस करेगा। ओम शांति।"

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा:

"सुरेंद्र जी जीवन भर मुस्कान बांटते रहे, आज आंखें नम कर गए। विश्व मंच तक अपनी कविताओं से पहचान बनाने वाले इस महान कवि की कविताएं सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

यह भी पढ़ेजन्मदिन पर थी केक पार्टी की तैयारी...लेकिन लौट आई लाश! बिलासपुर में छात्रा को स्कॉर्पियो ने कुचला

यह भी पढ़े - CG : शादी के 20 दिन बाद पत्नी पति के सामने बाइक पर प्रेमी संग फरार, पति को बीच सड़क पर पिटवाया!

यह भी पढ़े - भिलाई की फैक्ट्री में भीषण आग! देर रात मचा हड़कंप, रॉ मटेरियल जलकर खाक..

यह भी पढ़े डोंगरगढ़ का 'योगगुरु' निकला नशे और अय्याशी का सौदागर: आश्रम से सेक्स टॉय, गांजा और इंजेक्शन जब्त..

यह भी पढ़े हर 6 महीने में एक इंजेक्शन! HIV से बचाव में 20 साल बाद बड़ी सफलता, FDA ने दी मंजूरी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK