रायगढ़ में सनसनीखेज हत्या! साड़ी से गला घोंट महिला को मारा, नग्न हालत में मिला शव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़महिला का शव कमरे में नग्न अवस्था में मिला और गले में बंधी साड़ी उसकी दर्दनाक मौत की गवाही दे रही थी।घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 

रायगढ़ में महिला की हत्या, साड़ी से गला घोंटा, कमरे में नग्न हालत में मिला शव
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में एक महिला की रहस्यमयी हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय रमिला बाई राठिया के रूप में हुई है। उसका शव उसके ही घर के कमरे में नग्न हालत में मिला। गले में साड़ी बंधी थी, जिससे अंदेशा है कि उसी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रमिला बाई के पति धन सिंह कंवर की मौत करीब 5-6 साल पहले हो चुकी है। रमिला उसकी दूसरी पत्नी थी, जबकि पहली पत्नी आरती बाई भी उसी घर में उनके साथ रहती थी। मंगलवार की रात सभी ने साथ में खाना खाया और फिर अपने-अपने कमरे में सो गए।

बुधवार सुबह जब आरती बाई के बच्चे रमिला को जगाने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाए, तो कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो घरवालों ने दरवाजा जोर से धक्का देकर खोला। अंदर का नज़ारा देखकर सबके होश उड़ गए। रमिला बाई नग्न हालत में मृत पड़ी थी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द दोषी को पकड़ने की मांग की है।पुलिस को शक है कि महिला की हत्या साजिश के तहत की गई है। जानकारी मिली है कि दो युवक अक्सर रमिला के पास आया-जाया करते थे। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े भिलाई में यूट्यूब से तंत्र विद्या सीख ढोंगी तांत्रिक ने रचा तंत्र का जाल! महिला को कुंडली दोष बताकर 37 लाख ठगे, फ्लैट भी मांगा, गिरफ्तार..

यह भी पढ़े - BIG BREAKING : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टेकऑफ के दौरान दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान हुआ क्रेश , 242 यात्री थे सवार..

यह भी पढ़े - यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ 2025 में निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएंपूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज

यह भी पढ़े - छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन 2025: पूरी प्रक्रियादस्तावेज और लिंक

यह भी पढ़े  - पैन कार्ड कैसे बनाएं मोबाइल से? (NSDL व UTI दोनों तरीके) – 2025 में पूरी जानकारी..

यह भी पढ़े किसान सम्मान निधि योजना की लिस्ट में नाम कैसे देखें 2025 – पूरी जानकारी


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK