IIM रायपुर में 'चिंतन शिविर 2.0': सीएम साय बोले – यही है सुशासन और नेतृत्व की असली पाठशाला

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन को नए विचारों और नीतिगत ताकत देने की पहल अब मैदान में दिखने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘चिंतन शिविर 2.0’ को सुशासन और नीति निर्माण का एक सशक्त मंच करार दिया।

IIM रायपुर में चिंतन शिविर के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्रीमंडल

IIM रायपुर में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के सभी मंत्रीगण मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य था – नेतृत्व की कला, दूरदर्शी शासन, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण जैसे अहम विषयों पर मंत्रियों को गहराई से प्रशिक्षण देना।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन मंत्रियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण के साथ-साथ नैतिक और परिवर्तनकारी सोच भी प्रदान करते हैं। उनका मानना है कि इससे शासन की दिशा और निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक जनकल्याणकारी बनती है।

प्रथम सत्र में IIM इंदौर के निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने भगवद्गीता के श्लोकों के जरिए ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’ पर जोर देते हुए कहा – "कर्म फल की इच्छा से नहीं, बल्कि उसके धर्म और न्याय की भावना से होना चाहिए।

वहीं, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने ‘संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा – “भारत की एकता केवल भूगोल नहीं, बल्कि संस्कृति और अध्यात्म की जड़ में है। राष्ट्र निर्माण केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना से होता है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने 'अंत्योदय' की भावना को शासन का मूल बताया और कहा कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक कल्याण पहुंचाना ही सच्चे सुशासन का प्रमाण है |

👉 आप भी मानते हैं कि छत्तीसगढ़ में अब सुशासन की नई शुरुआत हो रही है? तो इस खबर को शेयर करें और जुड़े रहें 'भिलाई की पत्रिका' के साथ – जहां हर लोकल खबर बनती है आपकी आवाज़।


यह भी पढ़े - बिलासपुर में पत्नी की तवा से पीट-पीटकर हत्या, बच्ची की छट्ठी को लेकर हुआ था झगड़ा, 2 माह की बच्ची से पिता ने छीन ली ममता का साया

यह  भी पढ़े मोबाइल कवर में 10 का नोट बना सकता है बम! जरा सी लापरवाही से फट सकता है फोन..

यह भी पढ़े - आपके किराएदार या नौकर ने फर्जी आधार नंबर तो नहीं दियाऐसे करें फ्री में वेरिफिकेशन


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK