रायपुर की बेटी ईरान में जंग के बीच लापता! 24 घंटे से संपर्क नहीं, परिवार ने लगाई सरकार से गुहार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ ईरान-इजराइल जंग के बीच रायपुर की बेटी ऐमन का 24 घंटे से कोई पता नहीं, मां की आंखों में आंसू, बोलीं – "सरकार हमारे बच्चों को वापस लाओ!"

ईरान में फंसी रायपुर की बेटी ऐमन और उनका परिवार – जंग के बीच लापता
रायपुर की रहने वाली ऐमन जैदी बीते 24 घंटे से ईरान में लापता हैं। आखिरी बार 18 जून की दोपहर 3 बजकर 1 मिनट पर उनकी मां शाहीन रजा से बात हुई थी। इसके बाद से उनका नंबर बंद आ रहा है।

ऐमन बीते 6 सालों से स्टूडेंट वीजा पर ईरान में हैं। उनके साथ पति एजाज जैदी और दो छोटे बच्चे भी हैं। रायपुर सेंट्रल जेल में सिपाही पद पर तैनात पिता कासिम रजा अब अपनी बेटी-दामाद और नातियों की सलामती के लिए सरकार से अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन

जब मिडिया की टीम ऐमन के घर पहुंची, तो मां शाहीन दरवाजे पर खड़ी थीं। आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। वह अपने पति से कह रही थीं – "कुछ भी करिए, बस मेरे बच्चों को वापस ला दीजिए।"

"घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे"
पिता कासिम ने बताया, “जैसे ही जंग की खबर आई, मेरी पत्नी पूरी तरह टूट गई है। ठीक से खाना तक नहीं खा रही। सिर्फ रोटी का चौथा हिस्सा खाती है। बेटी का फोन भी नहीं लग रहा। पता नहीं किस हाल में हैं सब लोग।”

मां की चिंता – बेटी को है ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत
शाहीन रजा ने बताया, “बेटी बीमार रहती है। कभी-कभी उसे ऑक्सीजन लगानी पड़ती है। कहीं कुछ हो न जाए, इसी डर में जी रहे हैं। सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि मेरे बच्चों को सुरक्षित वापस ले आए।”

ऐमन ने पिछली बातचीत में बताया था कि अब तक इंडियन एम्बेसी की ओर से कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने एक फॉर्म जरूर एम्बेसी को भेजा है, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

6 साल पहले शादी के बाद गई थी ईरान
पिता कासिम ने कहा, “बेटी कह रही थी सब ठीक है, पर उसकी आवाज में डर साफ झलक रहा था। शादी के बाद 6 साल पहले वह स्टूडेंट वीजा पर ईरान गई थी। दामाद मौलवियत का कोर्स कर रहे हैं।”

विज्ञापन

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

उन्होंने बताया कि ऐमन ने ये भी कहा था कि वहां कई भारतीय स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं। कुछ इस जंग में घायल हो चुके हैं। इंटरनेट सर्विस भी बंद कर दी गई है, जिससे परिवारों का संपर्क टूट गया है।

इलाके के लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है

ईरान में अब तक 600 से ज्यादा मौतें
गौरतलब है कि ईरान और इजराइल के बीच युद्ध का यह आठवां दिन है। अब तक इजराइल के 24 और ईरान के 639 लोगों की मौत हो चुकी है। वॉशिंगटन के एक ह्यूमन राइट्स ग्रुप के अनुसार, 1329 लोग घायल भी हुए हैं।

यह भी पढ़े - कोरबा में दर्दनाक सुसाइड! दिव्यांग युवक ट्रक के नीचे लेट गया, 12 पहिए सीने से गुजरने का LIVE वीडियो वायरल

यह भी पढ़े - गोवा में शादी करने गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा युवक , पुराने अफेयर की बात सुनकर प्रेमिका की बॉयफ्रेंड ने की गला रेतकर हत्या, जंगल में फेंकी लाश..