भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) राजनांदगांव। अवेली गांव में शुक्रवार सुबह एक शर्मनाक नज़ारा देखने को मिला। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। इस घटना से पूरे इलाके में गुस्से का माहौल है।
सुबह करीब 5 बजे जब ग्रामीणों ने यह दृश्य देखा, तो गांव में सनसनी फैल गई। उन्होंने तुरंत जालबांधा पुलिस चौकी को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
🔹 घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
🔹 स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस शर्मनाक हरकत को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। गांव के लोगों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
भाजपा नेताओं ने इस कृत्य को पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान का घोर अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े - भिलाई में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: युवक को चाकू से गोदा, हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



