राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर! 30 जून तक करवा लें ई-केवायसी, वरना रुक सकता है अनाज वितरण..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़अब राशन में लापरवाही भारी पड़ेगी! 30 जून तक पूरा करें ई-केवायसी वरना रुक सकता है आपका अनाज

राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवायसी अनिवार्य, 30 जून आखिरी तारीख - One Nation One Ration Card योजना
छत्तीसगढ़ के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए एक जरूरी सूचना सामने आई है। भारत सरकार की “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत राज्य में आधार प्रमाणीकरण आधारित खाद्यान्न वितरण अनिवार्य किया गया है। इसके लिए सभी राशनकार्डधारकों को 30 जून 2025 तक अपना और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा।

विज्ञापन

फिलहाल छत्तीसगढ़ में 81.56 लाख राशनकार्ड सक्रिय हैं, जिनमें करीब 2.73 करोड़ सदस्य शामिल हैं। इनमें से 2.35 करोड़ सदस्यों का ई-केवायसी पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन अब भी लगभग 38 लाख लोगों का काम अधूरा है। राहत की बात यह है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों को इस प्रक्रिया से छूट दी गई है।

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने बताया कि राज्य की सभी उचित मूल्य की दुकानों में ई-पॉस मशीनों से ई-केवायसी की सुविधा दी गई है। इसके अलावा ‘मेरा ई-केवायसी’ नामक मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है, जिससे हितग्राही अपने घर बैठे ही ई-केवायसी कर सकते हैं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर, राज्य चुनकर, आधार नंबर और ओटीपी के जरिए फेस ई-केवायसी करना संभव है।

खाद्य विभाग ने की अपील:
खाद्य सचिव ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि 30 जून की अंतिम तिथि से पहले अनिवार्य रूप से ई-केवायसी पूर्ण कर लें, ताकि खाद्यान्न वितरण में कोई रुकावट न आए।

यह भी पढ़े 3000 रूपये में 1 साल तक 200 बार नेशनल हाईवे पर कर सकेंगे सफर,नया FASTag नियम 2025, 15 अगस्त से लागू..

यह भी पढ़े BHILAI ब्रेकिंग : भिलाई-3 में सफाई कर्मी की नृशंस हत्या, लहूलुहान हालत में मिली लाश… इलाके में सनसनी..

यह भी पढ़े - बड़ी बहन की देखभाल के लिए ससुराल आई किशोरी के साथ जीजा ने किया रेप फिर गर्भवती होने पर तेजाब पिलाकर मार डाला!

यह भी पढ़े - सांप ने डसा तो खौफ में खुद काट दी उंगली, फिर अस्पताल पहुंचा उंगली लेकर! अस्पताल में मचा हड़कंप..

यह भी पढ़े - शादी के 40 दिन बाद पत्नी प्रेमी संग भागी, वियोग में पति ने खाना-पीना छोड़ तोड़ा दम... परिवार में मातम

यह भी पढ़े - भिलाई में ब्लैकमेलिंग का शर्मनाक मामला : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से वसूले 2 करोड़, दंपति गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK