रील बनाने के चक्कर में यमुना लहरों में समा गईं 6 बहनें, गांव में मचा मातम..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़रील बनाने की दीवानगी ने निगल ली 6 जिंदगियां, आगरा के नगला नाथू गांव में मचा कोहराम

यमुना नदी की लहरों में रील बनाते हुए डूब गईं छह किशोरियां। गांव नगला नाथू में मातम पसरा है, हर आंख नम है। जिस रील में खुशियां थीं, वो कुछ ही पलों में मातम की वजह बन गई।

रील बनाते हुए यमुना में डूबीं 6 किशोरियां – आगरा के नगला नाथू गांव की दुखद घटना

गांव की छह बेटियां नहीं रहीं ज़िंदा लौटकर

ये दर्दनाक हादसा आगरा के सिकंदरा इलाके के गांव नगला नाथू में सुबह करीब 9 बजे हुआ। मजदूरी करने वाले सुरेश की 5 बेटियां हैं। सबसे बड़ी मुस्कान (18), छोटी बहनें दिव्या (16) और संध्या (14), साथ में चचेरी बहन नैना (13), और पड़ोस की दो बहनें शिवानी और सुहानी, सभी यमुना में नहाने गई थीं।

विज्ञापन

रील बनाकर उतरीं यमुना में, फिर नहीं लौटीं ज़िंदा

नहाने से पहले इन किशोरियों ने रील और सेल्फी लीं। मोबाइल में मिली रील में सभी हंसती-मुस्कराती नज़र आ रही हैं। फिर सबने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में उतरना शुरू किया, लेकिन गहरे पानी में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई।

भाई ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन...
चीखें सुनकर चचेरा भाई दीपेश भागा और नदी में कूद गया। लड़कियों ने उसे पकड़ लिया, जिससे वह भी डूबने लगा। जैसे-तैसे बाहर निकला और खेतों में काम कर रहे किसानों को आवाज़ दी। गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला।

चार की मौके पर ही मौत, दो ने अस्पताल में तोड़ा दम
दिव्या, संध्या, नैना और शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई। मुस्कान और सुहानी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी दोनों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

मौत से पहले की आखिरी मुस्कान

जिस रील को वे सोशल मीडिया पर डालने वाली थीं, वही अब उनकी आखिरी याद बन गई। मोबाइल में मौजूद वह रील अब पूरे गांव की आंखें नम कर रही है।

प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता की घोषणा
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

गांव में पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा
स्थानीय किसान कैलाशी वर्मा ने बताया कि छह साल पहले भी यमुना में एक नाव डूबी थी। यमुना में कई जगह बेहद गहरे गड्ढे हैं, लेकिन चेतावनी के इंतज़ाम नहीं हैं।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK