भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : खुर्सीपार पहुंचेगी श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा – 30 जून को
भिलाई: भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर, पूरे भारतवर्ष में प्रेम, सेवा और एकता का संदेश लेकर निकली श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा, श्री सत्य साई सेवा संगठन, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में, अब 30 जून 2025, सोमवार को शाम 6:00 बजे से भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में पहुंचेगी।
विज्ञापन
यह रथ यात्रा शिवालय मंदिर, जोन 1, खुर्सीपार से प्रारंभ होकर पोस्ट ऑफिस रोड, गुरुद्वारा, हनुमान मंदिर, श्रीराम चौक, ओम लॉज, सुभाष चौक होते हुए कैनाल रोड चौक, जोन 3, खुर्सीपार पर सम्पन्न होगी।
यह दिव्य रथ भगवान श्री सत्य साई बाबा की जन्मभूमि – प्रशांति निलयम, पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) से आरंभ होकर सम्पूर्ण भारत में आध्यात्मिक जागरूकता और मानव मूल्यों का संदेश प्रसारित कर रहा है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
स्थानीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस पावन अवसर पर सपरिवार सम्मिलित होकर भक्ति, सेवा और प्रेममय वातावरण का अनुभव करें|



