ऐसा शाला उत्सव! स्कूल के पहले दिन हेडमास्टर नशे में बेसुध, दूसरा टीचर गायब, BEO पहुंचे तो बंद मिला स्कूल…

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़स्कूल खुलते ही शिक्षा व्यवस्था शर्मसार!

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के देवटिकरा गांव में स्कूल का पहला दिन कुछ ऐसा बीता कि लोगों के होश उड़ गए। हेडमास्टर रजक राम शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और स्कूल के बाहर बरामदे में ही लुढ़क गया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

स्कूल के बाहर बरामदे में नशे में लुढ़के हेडमास्टर की तस्वीर, वायरल वीडियो से लिया गया दृश्य

🔒 स्कूल में जड़ा ताला, शिक्षक नदारद

यह घटना सोमवार की है, जब युक्तियुक्तकरण के बाद नए शैक्षणिक सत्र का पहला दिन था। देवटिकरा प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर की यह हालत देख पेरेंट्स और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। स्कूल में दूसरा टीचर चोलाराम भी उस दिन नदारद था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

👨‍💼 BEO पहुंचे तो स्कूल में ताला लगा मिला
जैसे ही सूचना मिली, उदयपुर बीईओ रविकांत यादव दोपहर 12:30 बजे स्कूल पहुंचे। लेकिन तब तक हेडमास्टर वहां से जा चुका था और स्कूल में ताला लटका मिला।

🗣️ ग्रामीणों से लिए बयान, सस्पेंशन की सिफारिश
BEO ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बयान लिया और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हेडमास्टर रजक राम को सस्पेंड करने की अनुशंसा डीईओ सरगुजा को भेज दी है।

📄 दूसरे शिक्षक को भी नोटिस
बीईओ रविकांत यादव ने बताया कि स्कूल में एक और शिक्षक चोलाराम पदस्थ हैं जो बिना सूचना स्कूल नहीं पहुंचे। इस पर उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

📢 स्थानीय लोगों में नाराज़गी
इलाके के लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े वादा किया था दुल्हन बनाऊंगा..मर चुकी प्रेमिका संग लिए सात फेरे, मांग में भरा सिंदूर... फिर प्रेमी ने चिता को दी मुखाग्नि!

यह भी पढ़े - दोस्तों को पार्टी नहीं दे पाया किशोर तो "हर बार फ्री खाता है' कहकर दोस्तों ने ली दोस्त की जान, नहर में फेंका शव, ऐसे खुली हत्या की परतें..

यह भी पढ़े हरियाणवी मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या: म्यूजिक वीडियो शूटिंग से लौटते वक्त सोनीपत की नहर में मिली लाश, बॉयफ्रेंड पर हत्या का शक ..

यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत, राजनांदगांव के बुजुर्ग ने रायपुर में तोड़ा दम, प्रोटोकॉल के तहत हुआ अंतिम संस्कार..

यह भी पढ़े - सिर्फ 20 रूपये में लाख का दुर्घटना बीमामुश्किल वक्त में 'जीवन रक्षकबन रही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना

यह भी पढ़े - तनख्वाह चुकने से पहले हो जाती है खाली जेबअपनाएं 40-30-20-10 फॉर्मूलामहीनेभर रहेगा संतुलन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK