भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : फिल्मी स्टाइल में SHOOTER बनकर दबंगई दिखाना अब महंगा साबित हो रहा है।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने ऐसे ही कई युवकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर खुद को डॉन और माफिया बताकर डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।
बिलासपुर में पुलिस ने ऐसे युवकों को थाने बुलाकर न सिर्फ माफी मंगवाई, बल्कि कान पकड़कर उठक-बैठक भी करवाई। वहीं दुर्ग में चाकू-तलवार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रायगढ़ और रायपुर में भी पुलिस एक्शन में है।
विज्ञापन
बिलासपुर पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम को कई ऐसे इंस्टाग्राम प्रोफाइल मिले, जिन पर हथियारों के साथ फिल्मी स्टाइल में SHOOTER लिखा पोस्टर डाला गया था। इन प्रोफाइल्स के हजारों फॉलोअर्स थे।
इससे समाज में हिंसा और दबंगई को बढ़ावा मिल रहा था। पुलिस ने पहचान कर इन युवकों को थाने बुलवाया। कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई गई और वीडियो बनाकर उनकी प्रोफाइल पर अपलोड कराया गया।
सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि "ऐसे मामलों की जानकारी कोई भी व्यक्ति संबंधित थाना या साइबर सेल को दे सकता है।"
केस-2: दुर्ग में चाकू-तलवार के साथ फोटो का खामियाजा
दुर्ग जिले में 6 लड़कों ने चाकू और तलवार के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाली। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने नजर रखी और इन सभी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।
एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि 3 बालिग और 3 नाबालिग इन गतिविधियों में शामिल थे। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
केस-3: रायगढ़ में थाने के सामने तलवार लेकर रील बनाने पहुंचे युवक
2 महीने पहले रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में 2 युवक तलवार लेकर थाने के बाहर ही स्लो मोशन वीडियो बनाने पहुंचे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
जब वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवकों को पकड़कर कान पकड़कर उठक-बैठक करवाई। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वीडियो मजे में बनाया गया था।पुलिस ने सख्त समझाइश दी। युवकों ने पुलिस और जनता से माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम से पोस्ट डिलीट किया।
केस-4: रायपुर में हुडदंगियों पर कड़ी नजर
रायपुर पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर हुडदंग फैलाने वालों पर नजर बनाए हुए है। कुछ महीने पहले SSP लाल उम्मेद सिंह ने शहरभर के बदमाशों को गंज थाने में बुलाकर कड़ी फटकार लगाई थी।
यह भी पढ़े - सोनम ने 5 साल छोटे प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, राजा रघुवंशी केस में हुआ बड़ा खुलासा..
यह भी पढ़े - फ़ोन पर बार-बार अनचाहे कॉल और नोटिफिकेशन से हो चुके हैं परेशान? ऐसे करें अपने फोन पर फौरन DND ऑन और पाए राहत..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



