भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर योग की गूंज सुनाई देने वाली है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ की थीम पर मनाया जाएगा।
इस अवसर पर राज्यभर में योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। रायपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आज प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया, जहां वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस योग दिवस से जुड़ी तैयारियों और थीम की जानकारी दी।
वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि इस बार की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई है। उन्होंने कहा कि 2014 से मोदी सरकार ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज भारत के सॉफ्ट पावर को पूरी दुनिया ने अपनाया है और कई धर्मों ने योग को स्वीकार किया है।
उन्होंने आगे कहा कि विश्व में शांति और वर्ल्ड ऑर्डर को स्थापित करने में भी योग का योगदान अहम रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ‘विकास और विरासत’ के विचार को आगे बढ़ाया है, जिसमें योग एक मजबूत आधार है।
विज्ञापन
जनता से सीधी अपील करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, "हर नागरिक किसी न किसी योग दिवस कार्यक्रम में जरूर शामिल हो।"
योग दिवस के आयोजन को लेकर उन्होंने बताया कि इसके लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा बजट निर्धारित किया गया है। वहीं, भाजपा की संगठन इकाई योग कार्यक्रम आयोजित करेगी। GAD के आदेश पर राज्य सरकार की ओर से भी आयोजन होंगे।
यह भी पढ़े - एक्स-गर्लफ्रेंड से मिलने गया युवक ज़िंदा नहीं लौटा: बिलासपुर में पति और भाइयों ने पीट-पीटकर ले ली जान
यह भी पढ़े - कोरबा में दर्दनाक सुसाइड! दिव्यांग युवक ट्रक के नीचे लेट गया, 12 पहिए सीने से गुजरने का LIVE वीडियो वायरल



