भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ➡️ भिलाई के व्यस्त बाज़ारों में पार्किंग और ट्रैफिक की समस्याओं को सुलझाने के लिए अब ट्रैफिक मितानों की तैनाती की तैयारी चल रही है। इस संबंध में नेहरू नगर स्थित यातायात मुख्यालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और दुर्ग पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा का मुख्य विषय था – दुर्ग और भिलाई के प्रमुख मार्केट क्षेत्रों में ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग को बेहतर बनाना।
बैठक में यह फैसला लिया गया कि आने वाले दिनों में बाजारों में ट्रैफिक मितान तैनात किए जाएंगे। इन मितानों की मदद से वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थानों में वाहन खड़ा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे अनावश्यक जाम की स्थिति से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
स्थानीय व्यापारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है, और उम्मीद जताई कि इससे बाजार आने वाले ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन मितानों को बाकायदा प्रशिक्षण देकर तैनात किया जाएगा।
इस अहम चर्चा में चैम्बर ऑफ कॉमर्स से अजय भसीन, विकास अग्रवाल, दर्शन, रॉकी अग्रवाल, विनय गोयल, राकेश मल्होत्रा, कोटेश्वर राव और नरेश जैसे सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
🔹 स्थानीय लोगों का कहना है कि यह व्यवस्था समय पर लागू हो जाए तो ट्रैफिक जाम की वर्षों पुरानी समस्या का हल निकल सकता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि शहर में ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधरे, तो अपनी राय ज़रूर साझा करें।
"भिलाई की पत्रिका न्यूज" से जुड़े रहें, शहर की हर हलचल की खबर सबसे पहले पाने के लिए।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



