भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 6 जुलाई से शुरू हो रहा है चातुर्मास, भगवान विष्णु होंगे योगनिद्रा में
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस बार यह पावन तिथि 6 जुलाई 2025 को पड़ रही है। इसी दिन से चातुर्मास की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करने की परंपरा है।चातुर्मास का समय आषाढ़ शुक्ल एकादशी से शुरू होकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक चलता है। इन चार महीनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
ज्योतिषाचार्यों की राय: देव योगनिद्रा में, शिव संभालते हैं सृष्टि का कार्य
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा बताते हैं कि इस काल में भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और भगवान शिव सृष्टि का संचालन करते हैं। इसलिए चातुर्मास को भक्ति, साधना और सेवा के लिए सर्वोत्तम समय माना गया है।
चातुर्मास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं
इस दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, व्रत और सत्संग करना शुभ माना जाता है।
🔹 क्या करें:
– हर सुबह स्नान कर सूर्यदेव को प्रणाम करें
– विष्णु मंत्रों का जाप करें
– अन्न, वस्त्र, दीप और छाया का दान करें
– यज्ञ, ब्रह्मचर्य और सात्विक भोजन अपनाएं
– धार्मिक पुस्तकें पढ़ें और भागवत कथा सुनें
– जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करें
– विष्णु‑सहस्त्रनाम, सत्यनारायण कथा का पाठ एवं नियमित पूजा
विज्ञापन
चातुर्मास के दौरान भूमि पूजन, मुंडन संस्कार, सगाई, विवाह, तिलक, गृह प्रवेश या उपनयन समारोह करने से मना किया है क्योंकि ऐसा करना प्रतिकूल परिणाम दे सकता है। इस पवित्र समय को भक्ति, आत्म‑चिंतन एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए सर्वोत्तम माना गया है।लालच, झूठ, अहं‑क्रोध रखें दूर; नीले‑काले वस्त्र व लंबी यात्रा से बचें|
इसके अलावा, भक्तों को दही, मूली, बैंगन और साग जैसी चीज़ों का सेवन न करें और सात्विक आहार को प्राथमिकता दें। लंबे समय तक यात्रा या अनैतिक व्यवहार से भी दूर रहने की चेतावनी दी गई है ताकि यह अवधि शांतिपूर्ण और अनुशासित बन सके।
(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। भिलाई की पत्रिका न्यूज़ किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदारी नहीं है।)
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK