भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी आस अब पूरी होने जा रही है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान रखने वाला दलपत सागर अब नए रूप में नज़र आएगा।
(CG) जगदलपुर स्थित विशाल और ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए शासन से 9 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। यह राशि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत दी गई है, जिससे इस ऐतिहासिक जलाशय का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
विधायक किरण देव ने कहा कि दलपत सागर न केवल बस्तर की धरोहर है, बल्कि यहाँ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक भी है। सौंदर्यीकरण कार्य से यह क्षेत्र और अधिक आकर्षक बनेगा और लंबे समय तक संरक्षित भी रहेगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर की तस्वीर तेजी से बदल रही है। दलपत सागर को संवारने के इस प्रयास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को गर्व की अनुभूति भी होगी।
विज्ञापन
अब उम्मीद की जा रही है कि इस ऐतिहासिक धरोहर का सौंदर्यीकरण कार्य योजनाबद्ध तरीके से जल्द शुरू होगा और दलपत सागर आने वाले वर्षों तक प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिरूप बना रहेगा।
यह भी पढ़े - बार-बार सर्दी-जुकाम से परेशान? बस 1 चाय रोज़ पीजिए – देसी नुस्खा 3 दिन में असर करे
यह भी पढ़े - मानसून में सांप का ख़ौफ! 5 ज़रूरी काम जो जान बचा सकते हैं, ये 4 गलतियां भूलकर भी न करें..
यह भी पढ़े - पहली बार ले रहे हैं लोन? इन गलतियों से रहे जरा बच कर..वरना पड़ सकता है भारी नुकसान!
यह भी पढ़े - 7 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से मौत! बच्चों में दिल की बीमारी क्यों बढ़ रही है? जानें डॉक्टरों की राय.
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK