विज्ञापन

भिलाई : खुर्सीपार में जुए के फड़ का भंडाफोड़, पु-लिस ने 14 लोगों को दबोचा..नकदी, मोबाइल और ताश के पत्ते जब्त.

भिलाईनगर। अवैध जुए के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भिलाई में पु-लिस ने बड़ी कार्रवाई की है।खुर्सीपार क्षेत्र के केएलसी स्थित काली मंदिर के पीछे संचालित एक मकान में चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर 14 लोगों को पकड़ लिया गया। मौके से नकदी, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन समेत कुल ₹3,27,650 की संपत्ति जब्त की गई है।

काली मंदिर के पीछे जुए के फड़ पर पु*लिस की कार्रवाई, 14 लोग गिरफ्तार | Bhilai News

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि काली मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर रे-ड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 14 लोगों को जुआ खेलते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में मनोज कुमार (39), राजीव कुमार (22), एम. राजू (36), सूरज महतो (29), जी. गौतम (29), किशोर कुमार साहू (31), शिवा राव (34), विकास गुप्ता (29), दिनेश बाग (35), अनिल (46), पवन कुमार (29), राजा (27), सैनी कुमार (37) और मंजीत सिंह (48) शामिल हैं। सभी आरोपी खुर्सीपार, छावनी और पुरानी भिलाई क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई के दौरान पु-लिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹77,650 नकद, 52 पत्तों की ताश और 14 टच स्क्रीन मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब ₹2.50 लाख बताई गई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम-2022 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस मकान मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है।

दुर्ग पुलिस का कहना है कि जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि क्षेत्र में ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

भिलाई, दुर्ग और छत्तीसगढ़ की ऐसी ही भरोसेमंद और ताज़ा स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और यह खबर अपने परिचितों तक भी जरूर साझा करें।