भिलाई की पत्रिका न्यूज़: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर गुरुवार तड़के हुए बड़े सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सेक्टर-8 से ग्लोब चौक की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर और फिर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौके पर ही जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा सेक्टर-8 से ग्लोब चौक जाने वाले मार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और इसके बाद सीधे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चला रहे युवक और उसके साथ बैठे युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटनास्थल की स्थिति देखकर माना जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी और वाहन अनियंत्रित होने के बाद यह हादसा हुआ।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और काम पर जा रहे राहगीरों ने सबसे पहले दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों युवकों के शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भिजवाए।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान दीपक और कौशिक के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के सेक्टर-6 के रहने वाले थे।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि दोनों दोस्तों ने रातभर साथ में पार्टी की थी। इसके बाद सुबह कार से निकले और रास्ते में यह सड़क हादसा हो गया। फिलहाल भिलाई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े : अजब -गजब! शौच के दौरान ज्यादा जोर लगाने से महिला की 10 साल की याददाश्त गायब, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
यह भी पढ़े :गर्मी में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानिए कैसे हीट वेव बना रही दिल के लिए खतरा, बचाव के 6 जरूरी तरीके!
ऑफिस से लौटते हुए राहुल ने जैसे ही कमरे का दरवाज़ा खोला,
उसे वही पुरानी घुटन महसूस हुई—एक छोटा सा कमरा,
यह भी पढ़े : ऑनलाइन लोन ऐप का जाल: 20 हजार की मजबूरी कैसे बनी 3 लाख का कर्ज और बर्बादी की कहानी
रात के करीब 11:30 बजे थे।
बाहर हल्की-हल्की बारिश हो रही थी। कमरे में सिर्फ एक ट्यूबलाइट..
यह भी पढ़े : अगर आप लोन ऐप के कर्ज में फंस गए हैं तो क्या करें? जानिए 10 आसान तरीके
यह भी पढ़े : क्रेडिट कार्ड और EMI के जाल से कैसे बचें – पूरा गाइड
यह भी पढ़े :ऑनलाइन लोन ऐप से लोन लेने से पहले ये 7 बातें जरूर जान लें
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे
https://chat.whatsapp.com/JZB9JQxil72096VB79T4RL?mode=hqctcla

.jpg)