रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। मरीजों को ICU में शिफ्ट किया गया। राहत एवं बचाव कार्य में अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने भी सहयोग किया।आग की चपेट में आने से इमरजेंसी वार्ड का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में खराबी या उसके फटने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
इससे पहले भी मेकाहारा अस्पताल में सर्जरी के दौरान एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगने की घटना सामने आ चुकी है। उस समय मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। तब फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था।

.jpg)