दुर्ग में दोस्तों के साथ घुमने निकले युवकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त , मौके पर 2 की मौत , 2 की हालत गंभीर....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : देर शाम दुर्ग के मोहन नगर थाने के पास एक तेज रफ्तार कार से डिवाइडर टकराकर पलट गई. हादसे के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य 2 की हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़ितों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. मोहन नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मोहन नगर थाना प्रभारी के मुताबिक हादसा रात 12 से 1 बजे के बीच हुआ. तेज गति से आ रही कार सीजी 04 एलई812 करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक डिवाइडर से टकरा गई।

यह भी पढ़े 1500 करोड़ के संपत्ति के मालिक शिवा साहू का बैंक खाता हुआ फ्रीज....

यह भी पढ़े दुर्ग में हुआ दर्दनाक हादसा, जलती भठ्ठी में गिराकर मजदूर की मौत , बिना सेफ्टी के काम करते वक्त हुआ हादसा....

 कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह कई मीटर तक हवा में उछली और फिर पलट गई. हादसे के कारण कार में सवार चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक मृतक मोनिश उर्फ ​​मोंटी (24 वर्ष) और इमलेश देशलखरे (17 वर्ष) हैं. घायलों में रामजाने और धर्मेंद्र हैं। ये सभी खुशी पैलेस के पास सिकोलाभाटा दुर्ग के रहने वाले हैं। 

सूचना मिलते ही देर रात्रि पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों के शवों को शव परीक्षण के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़े दुर्ग में कैदियों को VIP ट्रीटमेंट , परोसे जा रहे है काजू- बादाम , दुर्ग एसपी की छापेमारी से हुआ खुलासा...

परिवार के सदस्यों ने कहा कि मोनीश, उपनाम मोंटी, पेशे से एक टैक्सी ड्राइवर था। वह कार लेकर बुकिंग में गया हुआ था। देर शाम बुकिंग से घर लौटा था|

 

इसी दौरान उसकी मुलाकात अपने दोस्त इमलेश से हुई. इमलेश घूमने जाने की जिद करने लगा। उसके बाद, मोनीश तैयार हो गया। मोनिश, इमलेश, रामजाने और धर्मेंद्र भी साथ में घुमने निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई|

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu