शिवनाथ नदी में डूबने से युवक की हुई मौत , 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया शव....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजनांदगांव जिले के मोहारा शिवनाथ नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान डबरीपारा निवासी 40 वर्षीय राजू यादव के रूप में की गई है। 

यह भी पढ़े - बेटे की लव मैरिज से नाराज पिता ने पोती को डेम में धक्का देकर उतारा मौत के घाट....

29 मार्च को ग्राम मोहारा, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव में एक व्यक्ति शिवनाथ नदी में डूब गया। युवक के डूबने की खबर से इलाके में हडकंप मच गया और देखते ही देखते घटना स्थल पर काफी ज्यादा भीड़ इकट्ठी ही गयी |

यह भी पढ़े -दिल्ली से आये कोच की खिलाड़ी को प्रशिक्षण देते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत...

सुचना पाते ही पुलिस द्वारा वहां के स्थानीय गोताखोरों से संपर्क साधा गया जिसके बाद गोताखोरों द्वारा मृतक को ढूंढने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई | 

जिसके बाद   आखिरकार दुर्ग से एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर बुलवाया गया | जिसके बाद गहरे नदी में अनुभवी जवान चंद्रप्रताप जंघेल और राजकुमार यादव ने दो घंटे तक कड़ी मेहनत कर शव को पानी से बाहर निकला और पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गयी है| जिसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu