खुर्सीपार में एक घर से 43 बोरी पीडीएस चावल बरामद , दुर्ग खाद्य विभाग और खुर्सीपार पुलिस संयुक्त कार्यवाही....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग खाद्य विभाग और खुर्सीपार पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर भिलाई के खुर्सीपार में एक घर से 43 बोरी पीडीएस चावल बरामद किया. खाद्य प्राधिकरण ने नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खुर्सीपार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

सूचना के आधार पर पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने काली मंदिर मछली मार्केट के पास खुर्सीपार के अमित मांजी के घर पर छापेमारी की. 43 बोरा पीडीएस चावल बरामद हुआ। 

चावल मिलने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा कारणों से उसे थाने में रखवा दिया.चावल पीडीएस से है और पुष्टि के लिए इसका नमूना लिया गया है।

यह भी पढ़े - महिलाओ को मिलेगा 1 लाख रूपये सालाना... आगे पढ़े 

यह भी पढ़े एक मौत ऐसी भी , शायद ही कभी ऐसा.. आगे पढ़े  

यह भी पढ़े - बीजेपी युवा मोर्चा की लोकसभा प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्ति

यह भी पढ़े भिलाई में युवक पर कटर से हमला 

 नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट प्रकाशित करने के बाद खुर्सीपार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu