भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा चौरसिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने रविवार शाम अपने माता-पिता के घर में फांसी लगा ली। उस वक्त घर में कोई नहीं था. हम बात कर रहे हैं बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की। डॉक्टर पूजा चौरसिया जिला अस्पताल में डॉक्टर के पद पर कार्यरत थीं. उनके पति भी डॉक्टर अनिकेत कौशिक जिला अस्पताल में सरकारी डॉक्टर के रूप में काम करते हैं।
पूजा चौरसिया का मायका सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में है। उनकी मां और भाई अमेरिका में रहते हैं. डॉक्टर दम्पति के फिलहाल कोई संतान नहीं थी। पूजा और अनिकेत ने 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था. इसके बाद युवक-युवती सरकंड के अशोक नगर में रहने लगे। पूजा ने आखिरी तीन-चार दिन अपनी मां के घर थिफरा, सिरगिट्टी में बिता रही थी| उनकी मां और भाई अमेरिका में रहते थे. इसलिए पूजा घर में अकेली रहती थी.
पूजा के पति अनिकेत चौरसिया कल रात ड्यूटी पर थे. इसी दौरान उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि पूजा ने थिफरा स्थित अपने मायके में फांसी लगा ली है. इसके बाद वह अपने ससुराल भागकर आये| तभी घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची|
यह भी पढ़े -महतारी योजना का पैसा आया या नहीं ऐसे चेक करे-महतारी वंदन योजना के पैसे यदि खाते में नहीं आये है तो उन्हें चिंता करने की जरुरत नहीं क्योंकि आगे पढ़े -
पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शुरुआती जांच में पता चला कि डॉ. पूजा चौरसिया के पिता का हाल ही में अमेरिका में निधन हो गया। इसके बाद पूजा डिप्रेशन में थी |
डिप्रेशन के कारण आत्मघाती कदम उठाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शवगृह में रखवा दिया। मृतक की मां और भाई के अमेरिका से लौटने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

