भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कांकेर जिले के पंखाजुर में हुए भाजपा नेता असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप हलदर को गिरफ्तार कर लिया है. बता दे की इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है|
यह भी पढ़े - सीएम साय ने पत्रकारों के बीच नगाड़ा बजाकर मनाई होली....
यह भी पढ़े - मेडिकल एजेंसी की आड़ में नशीली दवाई का कारोबार कर रहे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
यह भी पढ़े - CG में तालाब में डूबने से युवती की हुई मौत...
दरअसल, 7 जनवरी की रात करीब 8 बजे पखांजूर के पुराना बाजार इलाके में बीजेपी नेता असीम राय की हत्या कर दी गई थी. गोली लगने की वजह से जब राय अचानक गाड़ी से बाहर गिर गए तो आसपास के लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुष्टि की कि राय के सिर पर गोली लगी है। तब जाकर हत्याकांड की गुत्थी सुलझी. नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल के द्वारा असीम राय की हत्या करवाई गयी|
असीम राय की हत्या के मुख्य आरोपी बप्पा गांगुली, विकास पाल और जितेंद्र बैरागी ने सोमेन मंडल की हत्या की सुपारी दी थी. सोमेन मंडल ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर नीलरतन को यह काम सौंपा. सुपारी से मिले पैसे को नीलरतन मंडल तक पहुंचाया था|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

