भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिलासपुर जिले के जैतपुर गांव में रविवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवती की मौत हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गहराई में जाने के कारण युवती निकल नहीं पाई और डूब गई। हम बात कर रहे हैं मल्हार चौकी क्षेत्र की।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे रूपरानी भैना (18) अपनी बड़ी बहन चित्राणी भैना के साथ जैतपुर गांव में अपने घर से 200 मीटर दूर मुरम खदान में भरे पानी में तैरने गई थी. अन्य ग्रामीण भी खदान के पानी में नहाये|
रूपरानी काफी देर तक खदान के गहरे पानी में तैरती रही। सांस फूलने के कारण वह खुद गहरे पानी में फंस गयी। जब तक लोगों को एहसास हुआ तब तक काफी देर हो चुकी थी।
एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रूपरानी को पानी से बाहर निकाला गया और उसकी मौत हो गई। मल्हार चौकी पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. परिजनों का बयान दर्ज किया गया|
यह भी पढ़े - सुपेला के होटल में कारोबारी ने किया सुसाइड , महाराष्ट्र से आया था मृतक...
यह भी पढ़े - सीएम साय ने पत्रकारों के बीच नगाड़ा बजाकर मनाई होली....
यह भी पढ़े - मेडिकल एजेंसी की आड़ में नशीली दवाई का कारोबार कर रहे संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

