बच्चो से स्कूल में बोरी ढुलाई का काम , मध्याहन भोजन के लिए प्रिंसिपल ने भेजा था , शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सरायपाली बसना ( छ.ग)प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बच्चे शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल जाते हैं, लेकिन अगर वे स्कूल छोड़ उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़े, तो सवाल उठना लाजिमी है।


विडियो देखे - 


दरअसल, कुछ ऐसी ही घटना जिले के बसना ब्लॉक के हरदा शासकीय प्राथमिक विद्यालय में घटी. जहां छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को उनके शिक्षक प्राथमिक चावल के बोरियो के ढुलाई के काम के लिए मजबूर करते हैं। 

स्कूल में दोपहर का खाना बनाना था, इसलिए प्रिंसिपल ने बच्चों को चिलचिलाती गर्मी में चावल ले जाने के लिए सरकारी उचित मूल्य की दुकान पर भेज दिया और बच्चे साइकिल पर 50 किलो चावल की बोरी ले जाने लगे।

यह भी पढ़ेBSP में देर रात लगी आग , करोड़ो का हुआ नुकसान आगे पढ़े

यह भी पढ़ेCG में कांग्रेस नेता की हत्या , ट्रैक्टर से कुचलकर आगे पढ़े

मामला मीडिया में आने के बाद अब जिला शिक्षा पदाधिकारी मीता मुखर्जी कह रही हैं कि बीईओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करायी जाएगी जब उन्हें फोन पर इस सारी बात की जानकारी दी गई तो शिक्षा अधिकारी डहरिया ने कहा कि वे रायपुर जाकर जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे।

https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu